बिहार: कोरोना और जमात पर BJP नेता ने डाली ऐसी पोस्ट, हुए गिरफ्तार

BJP Neta Arrested

बिहार पुलिस ने बीजेपी नेता को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

देश में जारी लॉक डाउन के बीच सामाजिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस सख्त रुख अपना रही है। कई जगहों पर तो पुलिस इसे लेकर कार्यवाई तक कर चुकी है। ताजा मामला हाजीपुर का है, जहां एक भारतीय जनता पार्टी के नेता को पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बीजेपी नेता अजीत सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं साथ ही रेलवे के भी सदस्य हैं।
बीजेपी नेता अजीत पर आरोप है कि उन्होंने देश में फैले कोरोना और जमात को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसके बाद ही वैशाली पुलिस ने अजीत सिंह पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

बिहार: हाथ में शराब की बोतल और नागिन धुन पर नाचते…


सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वालों को लेकर बिहार के डीजीपी ने सख्त निर्देश दिया है कि लॉक डाउन के दौरान ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो सामाजिक समभाव को नुकसान पहुंचाते हैं। अकेले वैशाली में पिछले 24 घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को बीजेपी नेता की गिरफ्तारी हुई थी।
हाजीपुर के एसडीपीओ राघव दयाल ने इस मामले को लेकर कहा कि जब से देश में लॉक डाउन जारी है, तब से कुछ लोग सोशल मीडिया पर ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे हैं जिससे सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़े। पुलिस मुख्यालय इस मामले पर सख्त रुख अपना रही है पुलिस द्वारा पहले भी ऐसे मामलों में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बताते हुए पोस्टर डाला गया था जिसमें एफआईआरदर्ज कर शख्स की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार शख्स खुद को बीजेपी का नेता बता रहा है।

Post a Comment

0 Comments