
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार आईपीएल टूर्नामेंट भूल ही जाएं।
देश भर में जारी लॉक डाउन के कारण विंबलडन और ओलंपिक खेलों पर पहले ही ग्रहण लग चुका है। इस बीच ऐसा माना जा रहा था कि BCCI आईपीएल पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला उठा सकता है। क़्योंकि कोरोना वायरस के चलते IPL का आयोजन लगभग नामुमकिन सा लग रहा है।
IPL 13 के आयोजन पर जारी संकट के बीच BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने IPL को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मौजूदा हालात में इस पर अभी सोचा नहीं जा सकता।
लॉक डाउन: फैंस के लिए बुरी खबर, अब मैदान पर नहीं दिखेगा महेंद्र सिंह धोनी का जादू !
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, “अभी जो हालात हैं उनमें IPL का आयोजन होना मुश्किल है.” उन्होंने कहा, “हम हालात पर नजर रख रहे हैं. इस समय हम कुछ भी नहीं कह सकते. एयरपोर्ट बंद हैं, लोग घरों में फंसे हैं, दफ्तर बंद हैं, कोई भी कहीं नहीं जा सकता और ऐसा लग रहा कि मई के मध्य तक ऐसा ही चलता रहेगा.”
IPL को लेकर क्या बोले गांगुली
सौरव गांगुली ने कहा कि जब पूरी दुनिया में सब कुछ बंद है तो, खिलाड़ी किस तरह आएंगे। खिलाड़ी नहीं आते तो टूर्नामेंट का आयोजन होगा कैसे। उनके बिना टूर्नामेंट का आयोजन संभव नहीं है। खिलाड़ी यात्रा कहां से करेंगे। गांगुली ने कहा, यह तो साधारण सी कॉमन सेंस की बात है पूरी दुनिया में किसी तरह से खेल के पक्ष में इस वक्त कुछ भी नहीं है, आईपीएल तो भूल ही जाएं।
सोमवार को मीटिंग के बाद साफ होगी स्तिथि
सौरव गांगुली ने कहा अधिकारियों के साथ सोमवार को मीटिंग के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। गांगुली ने कहा, “दुनिया भर में जब जीवन में ठहराव आया हुआ हो, तो खेल के लिए क्या भविष्य होगा. मई में भी आईपीएल का आयोजन शायद नहीं होगा. आईपीएल नहीं होने से बीसीसीआई और सभी फ्रेंचाइजी टीमों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा”।

0 Comments