इस देश ने 10 दिन में सेना के साथ मिलकर तैयार किया 4000 बेड वाला हॉस्पिटल



कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को रखने के लिए सेना के साथ इस देश ने 10 दिन की कड़ी मेहनत में तैयार किया हॉस्पिटल।

कोरोना वायरस के खतरे के बीच ब्रिटेन ने 10 दिनों में 4000 बेड वाला इमरजेंसी हॉस्पिटल तैयार कर लिया है। कोरोना वायरस के पीड़ितों इलाज के लिए तैयार किए गए हॉस्पिटल को नाइटेंगल हॉस्पिटल का नाम नाम दिया गया है।
दरअसल में पूर्वी लंदन के डॉकलैंड जिले में एक्सेल कन्वेंशन सेंटर हुआ करता था। इस सेंटर को ही हॉस्पिटल में बनाया है। हॉस्पिटल में दो-दो हजार बेड वाले दो वार्ड का निर्माण किया गया है।
दो बार इराक और एक बार अफनागिस्तान का दौरा कर चुके कर्नल एशलेग बोरेम ने कहा, “ये हॉस्पिटल तैयार करना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मिशन हो गया था”।
कर्नल एशलेग ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस कर रही है। उन्होंने कहा, “मिलिट्री का हमेशा एक ही उद्देश्य होता है- लोगों की जान बचाना. एशलेग ने 1992 में मिलिट्री ज्वाइन की थी और कुछ ही हफ्ते में रिटायर होने वाले हैं”।
कहां-कहां बना रहा है हॉस्पिटल
लंदन के अलावा ब्रिटेन मैनचेस्टर, ग्लासको और बर्मिंघम में भी इमरजेंसी हॉस्पिटल तैयार कर रहा है। ब्रिटेन में अब तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 25,000 से अधिक हो चुकी है। इस वायरस से 1700 से अधिक लोग जान गवा चुके हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
आपको बता दें कि, इससे पहले चीन ने भी वुहान में 10 दिनों में एक हजार बेड का हॉस्पिटल बनाया था। चीन द्वारा फरवरी में बनाए गए इमरजेंसी हॉस्पिटल की भी दुनियाभर में काफी चर्चा हुई थी।

Post a Comment

0 Comments