कोरोना: 24 घंटे में अमेरिका में 865 लोगों की मौत, दुनिया में आंकड़ा 42 हजार के पार

corona-865-people-died-in-america-in-24-hours

अमेरिका में कोरोना अपना विकराल रूप ले चुका है। पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 865 लोगों की मौत हो गई है।

दुनिया पर कोरोना की मार रुकने का नाम नहीं ले रही। इस वायरस से दुनिया भर में 8 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। करीब 42 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है वहीं भारत में तो 16 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है। यह आंकड़ा विश्व के कई देशों में तेजी से बढ़ रहा है
पिछले 24 घंटे अमेरिका में इस वायरस से 865 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मरने वालों की संख्या 2,010 थी। वहीं मंगलवार को व्हाइट हाउस समन्वयक डेबोराह बीरक्स ने डेबोराह ने संवाददाताओं से कहा, “हमारे यहां कोरोना से मरने वालों की वास्तविक 100,000 से 200,000 हो सकती है, हमें लगता है कि यह एक सीमा है। हमें वास्तव में विश्वास तथा उम्मीद है कि हम प्रतिदिन और बेहतर कर सकते है”।
US में भारतीय-अमेरिकी नेता संक्रमित
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व अभियान कर्मी एवं न्यूयॉर्क के 12वें जिले से संसदीय सीट के डेमोक्रैटिक पार्टी के भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार सूरज पटेल इस घातक वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जो अब स्वस्थ हैं। पटेल ने सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म मीडियम पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, “निजी रूप से मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब पूरी तरह से ठीक हूं और अस्पताल के दिशानिर्देश से ज्यादा समय से मुझमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं और अब काम पर जाने की जरूरत है.”

Post a Comment

0 Comments