हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट की सप्लाई पर डोनाल्ड ट्रंप, कहा- थैंक्यू पीएम मोदी

Donald Trump Hydroxychloroquine

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट की सप्लाई मिलने पर मोदी को कहा शुक्रिया।

पिछले दिनों हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन Hydroxychloroquine  दवाई को लेकर मचे घमासान के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को धन्यवाद कहा है। बता दें, अभी कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से कोरोना के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाई की सप्लाई करने की अपील की थी। इसके 2 दिन बाद अपने रुख में बदलाव लाते हुए ट्रंप ने भारत को चेतावनी देते हुए यह भी कहा था, अगर भारत सप्लाई नहीं करेगा तो उसे जवाब दिया जाएगा। वहीं, अब भारत द्वारा सप्लाई मिलने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा, “मुश्किल हालात में दोस्तों के बीच और सहयोग की जरूरत पड़ती है. हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर फैसला लेने के लिए भारत और उसके लोगों को धन्यवाद. इसे हम कभी नहीं भुला सकते. इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रिया”।
बता दें, ट्रंप के चेतावनी भरे बयान के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की सहायता करते हुए उसे दवाइयों का निर्यात किया है। जिसके बाद अब ट्रंप ने कहा है मोदी काफी ‘शानदार’ हैं।
भारत को दी थी देख लेने की धमकी
भारत से दवाइयों की अपील के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा था, “अगर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाइयों का निर्यात नहीं किया जाएगा तो भारत को इसका जवाब दिया जाएगा। वहीं ट्रंप के इस बयान पर भारत की कई विपक्षी पार्टियों ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा था कि वह अमेरिका के दबाव में कार्य न करें।

Post a Comment

0 Comments