
Vodafone – Idea और Airtel के बाद अप जिओ ने भी अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए यूजर्स की वैलिडिटी को 3 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।
जियो के इस कदम के बाद मौजूदा प्रीपेड प्लान खत्म होने के बाद भी ग्राहकों को इनकमिंग कॉल्स के सुविधा मिलती रहेंगी। जियो ने एक स्टेटमेंट में कहा है इससे ना सिर्फ लो इनकम यूजर्स को फायदा मिलेगा बल्कि हर उस यूजर को भी फायदा पहुंचेगा जो लॉक डाउन के दौरान रिचार्ज नहीं करा पा रहा।
इसके अलावा कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि 20 अप्रैल से उनके ज्यादा रिटेल आउटलेट्स खुलने शुरू हो जाएंगे। जिओ द्वारा यह फैसला सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के बाद लिया गया है।
ग्राहकों को Airtel, Vodafone और Idea का तोहफा, जान लें ये बातें
- वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल ने दी सुविधा
जियो से पहले Vodafone – Idea (वोडाफोन-आइडिया) ने भी ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए वैलिडिटी को बढ़ाने की घोषणा की थी। आपको बता दें लॉक डाउन के पहले फेस की अवधि को 19 दिन और बढ़ा कर 3 मई तक कर दिया गया है। वहीं Vodafone – Idea के साथ ही भारती एयरटेल मैं भी अपने करीब 30 मिलियन ग्राहकों की वैलिडिटी को 3 मई तक के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कैशबैक
बता दें, ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां लॉक डाउन के दौरान नंबर रिचार्ज कराने के लिए कई तरह के सुझाव पेश कर रही है। कंपनियां डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरे ग्राहकों के अकाउंट रिचार्ज करने पर लोगों को कैशबैक की भी सुविधा दे रही है। यह कैशबैक ऑफर्स उन अकाउंट को रिचार्ज करने पर दिया जा रहा है जो अपना नंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रिचार्ज करने में समर्थ नहीं है। उदाहरण स्वरूप बात करें तो गूगल प्ले स्टोर पर JioPOS Lite ऐप जियो ने लॉन्च किया है, जिससे मौजूदा यूजर्स अगर दूसरे यूजर्स का रिचार्ज करते हैं तो हर रिचार्ज पर 4 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
- अकाउंट रिचार्ज करने के लिए बैंकों की सहायता
लॉक डाउन के दौरान जो ग्राहक मोबाइल रिचार्ज कराने की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए टेलीकॉम कंपनियों ने बैंकों की सहायता लेनी शुरू कर दी है। बता दें, एयरटेल ने नई सुविधा शुरू की है जिसकी सहायता से ग्राहक ATM (एटीएम), पोस्ट ऑफिस, दवा की दुकानों, ग्रोसरी स्टोर से भी अपना अकाउंट रिचार्ज करा सकते हैं।

0 Comments