अगर आपका WhatsApp अकाउंट हो गया है चोरी! तो, ऐसे करें Recover

WhatsApp Recover

कई बार लोगों को ऐसा महसूस होता है कि उनका WhatsApp अकाउंट कोई और इस्तेमाल कर रहा है। अगर आपका भी अकाउंट चोरी या फिर हैक गया है तो इस तरीके से अपने अकाउंट को दोबारा पा सकते हैं।

दुनिया भर में करोड़ों लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप पर मैसेज तो इंक्रिप्टेड रहते हैं और प्राइवेसी के लिए इसमें कई फीचर्स भी मौजूद है। हालांकि फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी ने व्हाट्सएप अकाउंट को सेफ रखने के लिए अपने कस्टमर्स को टू स्टेप वेरिफिकेशन भी इनेबल करने का ऑप्शन दिया है। वॉट्सऐप की माने तो फोन पर आने वाले वॉट्सऐप s.m.s. वेरिफिकेशन कोड को कभी किसी के साथ सांझा नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आपने गलती से किसी को अपना s.m.s. शेयर कर दिया है जिसके बाद आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक या फिर चोरी कर लिया गया है तो आप उसे कैसे फिर से वापस पा सकते हैं इसके लिए आज हम आपको कुछ तरीका बताने जा रहे हैं।
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि कोई और आपके WhatsApp अकाउंट को इस्तेमाल कर रहा है। तो ऐसे में आपको अपने दोस्तों और परिवार को यह बता देना चाहिए कि वह व्यक्ति चैट और ग्रुप में आपका नाम का इस्तेमाल कर बातचीत कर सकता है। ध्यान रहे कि वॉट्सऐप पर मैसेज एंड-टू-ऐं इंक्रिप्टेड होते हैं और यह मैसेज आपके फोन पर जमा रहते हैं इसलिए अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे डिवाइस पर आपका अकाउंट यूज कर रहा है तो वो आपके पुराने मेसज नहीं पढ़ सकता।
WhatsApp Recover
  • कैसे वापस पाएं अपना अकाउंट
अपना अकाउंट वापस पाने के लिए अपने फोन नंबर के साथ वॉट्सऐप पर साइन इन करें और एसएमएस (SMS) के जरिए मिले वाले 6 डिजिट के पिन को उस पर एंटर करें। इसके बारे में ज्यादा सूचना आप वॉट्सऐप के हेल्प सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।
जब आप एक बार 6 डिजिट वाला s.m.s. कोड अपने फोन पर डालेंगे तो दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा रहा आपका यह अकाउंट अपने आप ही बंद हो जाएगा।
इसके साथ ही आपसे टू स्टेप वेरिफिकेशन कोड देने के बारे में भी पूछा जा सकता है। अगर आप इस कोड के बारे में नहीं जानते, तो हो सकता है आपका अकाउंट इस्तेमाल कर रहे दूसरे व्यक्ति ने टू स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल कर दी हो यानी टू स्टेप वेरिफिकेशन कोड के बिना साइन इन करने के लिए आपको 7 दिन तक के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अगर आपको वेरिफिकेशन कोड की जानकारी होगी तो 6 डिजिट वाला s.m.s. कोड डालते ही दूसरा यूज़र जो कि आपका अकाउंट यूज कर रहा है उसका अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा।
  • जरूरी सुझाव
अगर आपके पास अकाउंट का ऐक्सिस है लेकिन आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि कोई और आपका व्हाट्सएप वेब, डेक्सटॉप पर यूज़ कर रहा है तो, हमारी सलाह यह होगी कि आप सभी कंप्यूटर में मौजूद अकाउंट को तुरंत अपने फोन से लगाओ लॉगआउट कर दें।
किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा आपकी फोन नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट रजिस्टर करने के दौरान WhatsApp आपको नोटिफाई भी करता है।

Post a Comment

0 Comments