फिर आगे बढ़ी IAF Airmen STAR परीक्षा की तारीख, अब इस महीने में हो सकती है

Indian Air Force

IAF Airmen STAR की परीक्षा की तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है जिसके बाद आप यह परीक्षा किस महीने हो सकती है, इसकी जानकारी नीचे खबर में दी गई है।

देश भर में जारी लॉक डाउन के चलते सब कुछ बंद ऐसे में भारतीय वायु सेना में एयरमैन की भर्ती परीक्षा यानी STAR परीक्षा 01/2020 को स्थगित करने का फैसला किया गया है। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल के आखिरी हफ्ते में होना था, लेकिन देशभर में जारी कोरोना की मार के वजह से परीक्षा को स्थगित करना पड़ा।
वहीं अब अगर लॉक डाउन 3 मई को खत्म होता है तो उसके बाद ही परीक्षा का आयोजन हो पाएगा। हालांकि अभी भी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। भारतीय वायु सेना ने अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है जिसे आप विस्तृत रूप से indianairforce.nic.in पर जाकर पढ़ सकते हैं।
आपको बता दें की 18 मार्च 2020 को भारतीय वायुसेना ने एक नोटिस जारी करते हुए घोषणा की थी कि वह अप्रैल के अंतिम हफ्ते में Star परीक्षा का आयोजन करेंगे। हालांकि अब देश में जारी लॉक डाउन के चलते नोटिस जारी कर यह सूचना दी गई है कि कोरोना संकट के कारण इसे स्थगित करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना में एयर मैन की भर्ती परीक्षा की तारीख को दूसरी बार स्थगित किया गया है। इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल से पहले 19, 20 और 23 मार्च को होना था।

Post a Comment

0 Comments