AIIMS में 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्दी करें सैलरी 81000 तक

AIIMS

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार जल्दी करें। AIIMS में 250 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली है।

AIIMS में अलग-अलग राज्यों में 250 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन वैकेंसियों के तहत चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 81000 हजार रुपए प्रति माह का वेतन दिया जा सकता है। आइए बताते हैं कितनी कहां है वेकेंसियां….
AIIMS, Raebareli Recruitment 2020:
AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान), रायबरेली ने 150 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 22 अप्रैल तक कर सकते हैं। वहीं इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS, MD/MS या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी जरूरी है। इस भर्ती के अंतर्गत एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर समेत 158 पदों पर भर्ती की जानी है। इस वैकेंसी से जुड़े अन्य किसी भी प्रकार की सूचना के लिए यहां क्लिक करें। AIIMS Raebareli
भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए https://aiimsrbl.edu.in
AIIMS, Bhubaneswar Recruitment:
AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) भुवनेश्वर ने कोरोना से मची तबाही के बीच सीनियर डॉक्टर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस वेकैंसी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, भुवनेश्वर ने 84 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है। इस वेकैंसी के तहत चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 67700 हर महीने का वेतन दिया जाएगा। इस आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। AIIMS Bhubaneswar
भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए https://aiimsbhubaneswar.nic.in
AIIMS, Patna recruitment 2020: 
AIIMS (ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज), पटना ने टेक्निशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। ये वेकैंसी MRT (मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन) के 10 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। चुने जाने वाले उम्मीदवारों की सैलरी 25500 से 81100 रुपये हर महीने तक मिल सकती है। भर्ती के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों का चुनाव कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से होगा। इस भर्ती के लिए 7 जून अप्लाई करने की आखिरी तारीख है। इससे जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। AIIMS Patna
भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए https://aiimspatna.org
गौरतलब है कि देश में फैले कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई बड़े अस्पतालों ने भारी संख्या में मेडिकल स्टाफ की भर्तियां की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments