
अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आज हम आपको चाय से होने वाले 10 नुकसान बताने जा रहे हैं।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग चाय की चुस्की लेना नहीं भूलते। कई लोगों की तो दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है। ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो ऑफिस में बैठे-बैठे कम से कम 5 से 6 कफ चाय पी जाते हैं। चाय के छोटी-छोटी चुस्कियां आपके दिल को तो आराम दे देती है लेकिन आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा रही है। जी हां, अगर आप भी चाय के शौकीनों में से एक हैं तो संभल जाइए, आज हम आपको चाय से होने वाली शारीरिक परेशानियों के बारे में बताने जा रहें हैं जिससे आपका शरीर धीरे-धीरे कई बीमारियों की चपेट में आ रहा है।
चाय पीने के नुकसान
1. चाय के सेवन से शरीर के पेशाब में यूरिक अम्ल जो कि गठिया, जोड़ों की सूजन बढता है इसके अलावा शरीर में रक्त यानी खून की कमी भी आती है।
2. चाय का ज्यादा इस्तेमाल दिल की धड़कनों को अनियंत्रित कर देता है। इसे दिल से जुड़ी परेशानियां होने की संभावना बढ़ जाती है।
3. चाय का ज्यादा इस्तेमाल आंतों को खराब करता है। इससे खाने के पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है।
4. जो लोग तीन या चार बार से ज्यादा चाय पीते हैं उन्हें पेट में एसिडिटी की समस्या रहती है। इससे मुंह में छाले भी हो सकते हैं।
5. चाय का ज्यादा इस्तेमाल नींद ना आने की समस्या को बढ़ाता है। इससे दिमाग भारी होने लगता है और शरीर में आलस की समस्या रहती है।
6. चाय, पेट से जुड़ी परेशानी को बढ़ाता है। इससे पाचन शक्ति खराब होती है साथ ही पेट में तेजाब बनना शुरू हो जाता है।
7. कई बार हाथ पैरों में होने वाले दर्द का कारण चाय होता है। चाय हमारी हड्डियों पर असर डालता है जिससे वह गलने लगती है और कम उम्र में ही सोते वक्त दर्द होने लगता है।
8. शरीर में चाय कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है इससे खून शरीर के बाकी अंगों तक सही से नहीं पहुंच पाता। दिल तक भी खून पहुंचने में परेशानी होने लगती है। जिसके बाद दिल से जुड़ी परेशानी जैसे हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है।
9. एक और जहां चाय पीने से दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती है तो वहीं चाय में मौजूद शुगर शरीर का वजन तेजी से बढ़ा देती है।
10. चाय के नुकसान भूख ना लगना भी है। जरूरत से ज्यादा चाय भूख को मार देती है। इसे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते और शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है।

0 Comments