
गूगल अपनी थीम Thank You Coronavirus Helpers के चलते सभी ‘कोरोना वॉरियर्स’ को सम्मान दे रहा है।
आपने अक्सर गूगल को डूडल बनाते हुए देखा होगा। कभी गूगल की ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा डूडल बनाता है तो कभी कुछ खास मौकों पर। इस समय देश में कोरोना का संकट है जिससे निपटने के लिए हर कोई अपने अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में गूगल भी डूडल बनाकर कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बढ़ा रहा है। ऐसे में गूगल ने खास डूडल तैयार करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पैकिंग एंड शिपिंग, फूड वर्क्स और ग्रोसरी वर्क्स तक को थैंक्यू बोला है।
आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से गूगल ऐसे ही डूडल तैयार कर रखा है।इससे पहले गूगल ने डिलीवरी ब्वॉय समेत डॉक्टर के डूडल बनाकर उन्हें धन्यवाद किया था। गूगल कि यह थीम thank you coronavirus helpers है।

गौरतलब है कि गूगल स्वास्थ्य सेवा समेत फ्रंटलाइन वर्करों जिनमें पब्लिक ट्रांजिट, खाद्य सेवा, स्वच्छता और स्कूलों आदि सेवाओं को चलाए रखने वाले कई आवश्यक फ्रंटलाइन श्रमिक शामिल हैं उनका सम्मान कर रहा है।

0 Comments