लॉकडाउन: इस ऐप की सहायता से घर बैठे अपनी फसल बेच सकेंगे किसान

kisan rath mobile app

लॉकडाउन के दौरान ये ऐप किसानों की मदद करेगा। इसकी सहायता से किसान घर बैठे-बैठे अपनी फसल बेच सकेंगे।

देश में कोरोना के जारी संकट के बीच लॉक डाउन की अवधि को 3 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है ऐसे में किसान इस लॉक डाउन के कारण प्रभावित हो रहे हैं। जिसके लिए अब केंद्र सरकार ने ‘किसान रथ’ नाम का एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से किसानों को अपना माल मंडी तक पहुंचाने आसानी होगी।
kisan rath
आपको बता दें की इस ऐप की सहायता से किसान और व्यापारी फसलों की खरीद और बिक्री भी कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यापारियों और किसानों को माल ढोने वाले वाहनों के बारे में जानकारी भी मिलेगी साथ ही ट्रांसपोर्टर्स भी अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सामान की ढुलाई के लिए करवा सकते हैं।
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने
हाल ही में कहा था कि किसानों और आर्थिक गतिविधियों को फिर से पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार पूरी जद्दोजहद कर रही है। वर्तमान परिस्थितियों में सरकार की पहली प्राथमिकता किसान की खेती को बचाना है उसके लिए जो भी जरूरी होगा वह कदम उठाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि देश में जारी लॉक डाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों का पहिया रुक सा गया है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है लॉक डाउन के दौरान गैर जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी नहीं होगी। इस दौरान केवल राशन, सब्जी और मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी और जरूरी सामानों की ही होम डिलीवरी की जा रही है। ई-कॉमर्स के जरिए लॉक डाउन के दौरान कई गैर जरूरी सामानों पर रोक लगी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments