
महाभारत के अनुशासन पर्व में इस बात का उल्लेख किया गया है कि किस दिन व्यक्ति को बाल और नाखून नहीं कटाना चाहिए।
वैसे तो हफ्ते के सातों दिनों का महत्व अलग अलग होता है। जिसका आपकी जिंदगी पर असर भी पड़ता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में यह बताया गया है कि इंसान को किस दिन बाल या नाखून कटवाने चाहिए और किस दिन नहीं। लेकिन आज के दौर में लोग इसे अंधविश्वास समझकर नकार देते हैं जिसका नुकसान उन्हें उठाना भी पड़ता है। ऐसे लोग कई परेशानियों से घिरे रहते हैं जिन्हें धन के साथ ही मानसिक रूप से भी परेशानियां घेरे रखती हैं। आप में से भी कई ऐसे लोग होंगे जो कभी भी किसी भी दिन अपने बाल और नाखून काटवा लेते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं बाल और नाखून कटाने का एक अलग दिन और एक अलग महत्व होता है। तो चलिए आपको बताते हैं किस दिन बाल और नाखून काटने से होता है नुकसान।
Chanakya Niti: इस तरह के चार दोस्त मरने के बाद भी…
- स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर
महाभारत के अनुशासन पर्व के मुताबिक, अपने हाथ और पैरों के नाखूनों को हमेशा काटते रहना चाहिए साथ ही ध्यान देने वाली बात यह है कि अपने बढ़ते हुए नाखूनों को देखते नहीं रहना चाहिए। यह आपकी आर्थिक स्थिति पर तो बुरा प्रभाव डालता है साथ ही आपके स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा शास्त्रों में बड़े-बड़े नाखून रखना वर्जित, निंदनीय और अधार्मिक कार्य माना जाता है।
- बाल कटाने के तुरंत बाद करें ये काम
अगर आप भी अपने बाल कटवाने या फिर हजामत करवाने जा रहे हैं तो हमेशा पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। इससे आपकी उम्र में वृद्धि होती है। हजामत बनवाने के तुरंत बाद नहाना चाहिए। अगर आप नहीं नहाते हैं तो इससे आपकी आयु कम होती है।
- इन दिनों में गलती से भी न कटवाएं बाल
कभी भी सोमवार को बाल नहीं कटवाने चाहिए इससे शिव भक्ति की हानि होती है। जिनके लड़के हैं उन लोगों को भी इस दिन बाल नहीं कटाने चाहिए। मंगलवार को बाल कटाना अशुभ माना जाता है इससे आयु कम होती है वहीं हजामत अगर गुरुवार को बनाई जाए तो इससे लक्ष्मी और मान-सम्मान की हानि होती है। शनिवार को बाल कटाना दुखद होता है। सूर्यदेव का दिन रविवार है ऐसे में इस दिन बाल कटवाने से धन के साथ ही बुद्धि और धर्म की हानि होती है।
- धन की प्राप्ति के लिए इस दिन कटवाएं बाल
भाग्य हमेशा आपका साथ देता रहे इसके लिए आपको बुधवार या फिर शुक्रवार के अलावा किसी और दिनों में बाल नहीं कटाने चाहिए। बुधवार को बाल या नाखून काटने या कटवाने से धन मिलता है। तो वहीं शुक्रवार को लाभ और यश मिलता है। ऐसे में इन दोनों दिनों में ही बाल या नाखून काटना सही रहता है।
- जीवन में आती हैं कई समस्याएं
महाभारत के अनुशासन पर्व की माने तो, इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब आप सर पर तेल लगाएं तो उसको शरीर के दूसरे भाग पर स्पष्ट (छूना) ना करें। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

0 Comments