
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां मरीजों की संख्या 11 सौ के पार चली गई है।
भारत में Corona कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। यहां मरीजों की संख्या 11 सौ के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 117 नए केस सामने आने और 8 लोगों की मौत के कारण पूरे प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 72 के पार पहुंच गया है। मुंबई में कोरोना के 214 एपीसेंटर को सील किया गया है। बीते 24 घंटे में 72 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 7 सौ से अधिक हो गई है।
धारावी में तो कोरोना अब बेकाबू हो गया है। यहां कोरोना से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। बुधवार को धारावी में रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई। मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या 714 है। बीते 24 घंटे में यहां 72 नए मरीज सामने आए हैं।
बता दें, मुंबई में तो अब तक इस वायरस ने 45 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। बुधवार को जिन 8 लोगों ने इस वायरस के कारण दम तोड़ा, वह मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। धारावी के रहने वाले 64 साल के एक बुजुर्ग की केईएम हॉस्पिटल में मौत हुई। इसी अस्पताल में एक 46 साल और एक 54 साल की महिला की मौत हुई। वहीं मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 85 साल की महिला ने अपना दम तोड़ा।
इसके अलावा केईएम हॉस्पिटल में एक 59 साल की महिला की इस वायरस से मौत हुई। वहीं नायडू अस्पताल में एक 44 साल की शख्स कि इस वायरस के कारण जान चली गई। बाबू जगजीवनराम अस्पताल में 6 अप्रैल को एक 55 साल की महिला की मौत हुई, जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित निकली। इसके साथ ही साससून हॉस्पिटल में एक 55 साल के बुजुर्ग की मौत हुई है।
Maharashtra महाराष्ट्र में कोरोना से पीड़ितों का ग्राफ लगातार बढ़कर 1135 तक जा पहुंचा है। बीते 24 घंटों में 117 नए मामले सामने आए हैं जबकि 72 लोगों की जान चली गई है। सूबे के 36 में से 23 जिले कोरोना के कहर का सामना कर रहे हैं। 21 हजार लोगों को क्वारनटीन किया गया है। 22 हजार लोग आइसोलेशन हैं।
यहां पर ध्यान देने वाली बात तो यह है कि Mumbai मुंबई में डॉक्टर और पुलिस वाले भी कोरोना के संकट से नहीं बच पा रहे। लिहाजा पुलिस वालों के लिए पीपीई सूट का इंतजाम किया गया है।

0 Comments