अपना वादा पूरा कर गंभीर ने CM केजरीवाल को दिलाई उनके वादे की याद

Gautam Gambhir

दिल्ली में भाजपा और आप के बीच जंग तेज हो गई है। इस बीच भाजपा सांसद गंभीर ने अपना वादा पूरा कर CM केजरीवाल को उनके वादे की याददिलाई है।

एक ओर पूरा देश कोरोना महामारी को लेकर संकट का सामना कर रहा है तो वहीं, दूसरी ओर राजनेताओं की आपसी बयानबाजी अब भी जारी है। राजधानी दिल्ली भी इस बयानबाजी से अछूती नहीं है। यहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जारी लंबी खींचतान भले ही पुरानी हो लेकिन समय-समय पर हरी जरूर हो जाती है। एक बार फिर भाजपा और आप के बीच जारी सियासी जंग खुलकर सामने आई है।
बता दें, शुक्रवार को भाजपा सांसद ने अपना वादा पूरा करते हुए ट्विटर पर इसकी जानकारी दी तो वहीं, इस दौरान दिल्ली की केजरीवाल सरकार को भी अपने निशाने पर लिया। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, “जैसा मैंने वादा किया था वो काम मैंने पूरा कर दिया है”। गंभीर ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल में एक हजार पीपीई किट की पूर्ति करवा दी है।
पीपीई किट का वादा पूरा करने की जानकारी देने के साथ ही गौतम गंभीर ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल अब दिल्ली को किए गए आपके वादों को पूरा करने का समय है.” केजरीवाल पर निशाना साधने के साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग और जताने की इच्छा जाहिर करते हुए गंभीर ने कहा, “और उपकरण भी प्राप्त किए जा सकते हैं. मुझे जगह और विवरण बताएं!”

Post a Comment

0 Comments