
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियनो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है।
देश में इन दिनों कोरोना को लेकर लॉक डाउन जारी है। ऐसे में हर कोई अपने घरों में है। दुकान बंद है, सड़कों पर सन्नाटा फैला हुआ है। आम से लेकर खास सभी अपने घरों में अपने पाटनर और अपने परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट रहे हैं। इस बीच पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियनो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है।
शेयर किए गए इस वीडियो में रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोडिग्यूएज से बाल कटवाते नजर आ रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
शेयर किए गए इस वीडियो में रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोडिग्यूएज से बाल कटवाते नजर आ रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से अपने घर मडीरा में बाल कटवा रहे हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करे हुए रोनाल्डो ने लिखा, “घर पर रहो स्टाइलिश रहो. घर पर रहो, सुरक्षित रहो”। बता दें, इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 210 मिलियन फॉलोवर्स है वहीं उनके ट्विटर पर करीब 83.6 मिलियन फैंस हैं।
ध्यान हो रोनाल्डो से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें विराट पत्नी अनुष्का शर्मा से बाल कटवाते दिखाई दे रहे थे।
अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है विराट चेयर पर बैठे हैं वहीं अनुष्का के हाथ में कैंची लेकर विराट के बाल काट रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन लिखा था, “एकांतवास के दौरान…”। इस 42 सेकेंड के वीडिया में विराट ये कहते सुनाई दे रहे हैं- “मेरी पत्नी द्वारा बेहतरीन हेयर कट”।
गौरतलब है की कोरोना के खतरे की वजह से खेल जगत में ठहराव सा आ गया है। दुनिया भर में खेलों को बड़ा झटका लगा है।

0 Comments