महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा

Mamata Banerjee

ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल में भी 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉक डाउन।

अभी कुछ देर पहले ही महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉक डाउन को आगे बढ़ाते हुए 30 अप्रैल तक जारी कर दिया है। तो वहीं अब पश्चिम बंगाल में भी इसे आगे बढ़ते हुए 30 अप्रैल तक निर्धारित कर दिया गया है। बता दें, राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम के साथ हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक राज्य में लॉकडाउन जारी रहेगा साथ ही 10 जून तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने लोगों से अपील भी की है की वो धार्मिक परंपराएं घरों में ही करें।
बता दें, पीएम मोदी के बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में जारी लॉक डाउन को आगे बढ़ाते हुए 30 अप्रैल तक जारी कर दिया है। इससे पहले पंजाब, महाराष्ट्र और ओडिशा ने राज्य में लॉक डाउन की समय अवधि को बढ़ाया था।

Post a Comment

0 Comments