
देश में जारी लॉक डाउन के कारण इंडिगो ने अपनी सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है, वॉलेट में मिलेगा रिफंड
दुनिया भर में लगातार सामने आ रहे कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने 30 अप्रैल तक अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया है। एयरलाइंस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल तक की जिन यात्रियों ने टिकट बुक करा रखी थी, उनका पैसा credit shell के तौर सुरक्षित रखा गया है।
वॉलेट में मिलेगा रिफंड
एयरलाइंस से मिली सूचना के अनुसार, जो भी यात्री इस दौरान सफर करने वाले थे। वह क्रेडिट शैल के जरिए अगले किसी भी दिन यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। यात्रियों ने जिस दिन टिकट बुक कराया था, तब से अगले साल तक के लिए उनको सफर का समय मिलेगा। वहीं टिकट के रद्द होते ही किराए की राशि ग्राहकों के नाम पर एक वॉलेट में डाल दी जाएगी। वॉलेट का बैलेंस कोई भी यात्री इंडिगो की वेबसाइट पर एडिट बुकिंग के ऑप्शन में जाकर देख सकता है।
वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
फ्लाइट्स के कैंसिल होने के बाद अब यात्री को नई बुकिंग करते समय पेमेंट में CREDIT SHELL OPTION के विकल्प का चयन करना होगा साथ ही ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट पर एडिट बुकिंग सेक्शन में जाकर अपना क्रेडिट Shell बैलेंस देख सकेंगे।
आपको बता दें, क्रेडिट शैल एक तरह का क्रेडिट नोट है।
जिसे कैंसिल किए गए PNR के बदले में जारी किया जाता है। इसका इस्तेमाल में बुकिंग के लिए किया जा सकता है। बता दें, इंडिगो से पहले 30 अप्रैल तक सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने टिकट की बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि 14 अप्रैल को लॉक डाउन समाप्त होने के बाद आगे के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

0 Comments