
अपने ट्विटर पर Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर कर लोगों से इसे उल्टा मत होने दो की अपील की है।
बिग बी के नाम से प्रसिद्ध अमिताभ बच्चन लगातार घातक वायरस कोरोना को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वायरस से जुड़ी कई जानकारियां लोगों को दी थी तो वहीं अब उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर कर कोरोना को उल्टा मत पड़ने दो की बात कही है।
अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, “खबरदार! घर में रहो, बाहर ना निकलो! इस कमबख्त ‘कोरोना’, को उल्टा मत पड़ने दीजिए! नहीं नहीं… आप मेरी बात नहीं समझ रहे हैं! ‘कोरोना’ को उल्टा पढ़िए… हो जाएगा… ‘नारोको’!” ।
आपको बता दें, बिग बी के ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ढेरों लोगों ने इसे लाइक और शेयर भी किया है। बता दें, पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें घर पर आए मेहमान का सैनिटाइजर छिड़क कर और उसे नहला-धुला कर उसका स्वागत किया गया।
T 3490 - ख़बरदार !!! घर में रहो , बाहर ना निकलो !
इस कमबख़्त 'कोरोना' , को उलटा मत पड़ने दीजिए !!
नहीं नहीं ... आप मेरी बात नहीं समझ रहे हैं !
'कोरोना' को उलटा पढ़िए ... हो जाएगा ... 'नारोको" ... !!!
1,886 people are talking about this
गौरतलब है कि Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन अब तक कोरोना वायरस से जुड़े कई ट्वीट कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, “क्या हम इस 2020 को डिलीट नहीं कर सकते. क्योंकि इसमें वायरस है”।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट हैं और वो जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में अपना जलवा दिखेंगे। हालांकि इस वायरस के चलते सभी फिल्मों की शूटिंग को जहां के तहां रोक दिया गया है।



0 Comments