तबलीगी जमात पर किए ट्वीट से मचे बवाल के बाद वीडियो में बोलीं बबीता फोगाट- मैं जायरा वसीम नहीं… https://newsreport.news/babita-phogat-spoke-in-the-video-after-the-ruckus-created-by-the-tweet-on-tabligi-jamaat/ #babita_phogat #Coronavirus #Geeta_phogat #rangoli_chandel #tablighi_jamaat #tweet #Twitter

Babita Phogat

हाल ही में बबीता फोगाट के तबलीगी जमात पर ट्वीट किया था। जिसपर काफी बवाल उठा था। इसके बाद अब बबीता फोगाट ने वीडियो जारी कर कहा- जायरा वसीम नहीं….

इस वक्त देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी गंभीर समस्या से जूझ रही है लेकिन इस इससे इतर सोशल मीडिया पर एक जंग चल रही है। यह जंग चल रही है तबलीगी जमात और रेसलर बबीता फोगाट के बीच।
बता दें हाल ही में स्टार रेसलर बबीता फोगाट ने तबलीगी जमात को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग भी उठ रही थी, जिसके बाद अब बबीता फोगाट ने एक वीडियो जारी कर इसका जवाब दिया है।

मुरादाबाद हमले के बाद एक्शन में सीएम योगी, उपद्रवियों से नुकसान की कराई जाएगी…

अपने वीडियो में बबीता फोगाट ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे ट्वीट के बाद लोग मुझे धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “वह जायरा वसीम नहीं हैं, जो धमकियों से डरकर घर पर बैठ जाएंगी”।
बता दें, बबीता फोगाट का यह कहना है कि देश में फैले कोरोना के लिए तबलीगी जमात के लोग जिम्मेदार हैं। आज जितने भी केस हैं उनमें सबसे ज्यादा तबलीगी जमात के लोगों के ही मामले हैं। इसके अलावा बबीता का कहना है कि, “अगर तबलीगी जमात ने कोरोना वायरस को नहीं फैलाया होता तो अबतक लॉकडाउन खत्म हो गया होता”।
आपको बता दें, अपने खिलाफ उठ रही आवाजों को जवाब देने के लिए बबिता फोगाट ने जो वीडियो ट्वीट किया है उस पर उनकी बहन गीता फोगाट ने भी समर्थन में ट्वीट किया है। इसके अलावा कई रेसलर भी बबीता फोगाट के समर्थन में उतर आए हैं।
सोशल मीडिया पर भिड़े दो पक्ष
वहीं, बबीता फोगाट द्वारा किए गए इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मानो लोगों के रिएक्शन की बाढ़ ही आ गई है। जहां एक ओर कुछ लोग बबीता के ट्वीट को सही करार दे रहे हैं तो वहीं, दूसरा पक्ष इसे एक विशेष संप्रदाय पर तीखा हमला बता रहा है। इसके अलावा ट्विटर पर बबीता फोगाट के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग उठ गई है। हालांकि बबीता फोगाट के समर्थकों ने उनके पक्ष में ट्रेंड करवाना शुरू कर दिया है।
बबीता फोगाट का क्या था ट्वीट?
देश में लगातार अपने पैर पसार रहे कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बबीता फोगाट ने 15 अप्रैल को एक ट्वीट करते हुए इन मामलों के लिए तबलीगी जमात के लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। विवाद बढ़ने के बाद बबीता फोगाट ने इस ट्वीट को दोबारा रिट्वीट भी किया था।

नफरत, हिंसा भड़काने के आरोप में कंगना रनौत की बहन रंगोली का ट्विटर अकाउंट…

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली रनौत का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। उन पर नफरत बनाने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद कई लोगों ने ट्विटर को उनके अकाउंट पर रिपोर्ट किया। जिसपर ट्विटर इंडिया ने कड़ा एक्शन लेते हुए रंगोली रनौत का ट्वीट अकाउंट सस्पेंड कर दिया।

Post a Comment

0 Comments