
लॉक डाउन में बढ़ सकती है Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें, अब नहीं देखने को मिलेगा खेल के मैदान पर उनका जादू!
दुनिया पर अपने पैर पसारे बैठे कोरोना वायरस के कारण ना सिर्फ खेल के मैदान, सिनेमाघर, होटल बल्कि हर जगह ताले लटके हुए हैं। यह वायरस एक लाख से अधिक लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। वहीं, कई राज्यों में तो इस महामारी को देखते हुए देशव्यापी लॉक डाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। लेकिन राज्य सरकारों द्वारा लिए गए फैसले से 15 अप्रैल से आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग पर तो संकट के बादल घिरे हुए हैं ही साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी संकट में घिर गए हैं।
दरअसल, कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का ये यह अनुमान है कि अगर IPL का 13वां सीजन नहीं हुआ तो टीम इंडिया में धोनी के वापसी के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे।
IPL रद्द होने पर खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी कोई सैलरी ?
बता दें, आईपीएल का 13वां सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक परीक्षा थी लेकिन कोरोना के कारण इसका होना संभव नहीं नजर आ रहा। पूर्व कप्तान कृष्माचारी श्रीकांत की माने तो अगर आईपीएल का आयोजन नहीं होता है तो महेंद्र सिंह धोनी के लिए T20 विश्व कप में खेलने की आशंका ना के बराबर है जाएगी। एक निजी चैनल के शो पर श्रीकांत ने कहा, “मैं कूटनीतिक बातें नहीं करूंगा। अगर मैं चयन समिति का अध्यक्ष होता तो मैं क्या करता इस लिहाज से मैं अपनी बात रखता। अगर आईपीएल नहीं होता है तो उनकी टीम में आने की संभावनाएं बहुत कम हैं क्योंकि मेरी नजर में लोकेश राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज होंगे। ऋषभ पंत को लेकर थोड़ी शंका होगी लेकिन वो बेहतरी प्रतिभा के धनी हैं।”
उन्होंने कहा, “इसलिए मैं उन्हें टीम में रखूंगा, लेकिन अगर आईपीएल नहीं होता है तो धोनी के लिए टी-20 विश्व कप टीम में वापसी करना मुश्किल होगा। वह पूरी तरह से फिट हैं, वह महान खिलाड़ी हैं, मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। लेकिन विश्व कप टीम के लिए सवाल है कि टीम पहले आनी चाहिए।” ऐसे में अब देखना यह होगा कि कि क्या यह लॉक डाउन Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी के लिए गले की फांस बनेगा या फिर एक बार फिर उनके फैंस उन्हें मैदान में विरोधी टीम के छक्के छुड़ाते देख पाएंगे।

0 Comments