क्या बादशाह ने चोरी किया है गाना ‘गेंदा फूल’ ?

genda-phool-badshah

बादशाह-जैकलीन के नए गाने Genda Phool ‘गेंदा फूल’ पर चोरी का आरोप, वहीं अब मामला बढ़ता देख रैपर सफाई दी है।

हाल ही में Rapper Badshah ( बादशाह ) और Jacqueline Fernandez (जैकलिन फर्नांडीस) का नया गाना ‘गेंदा फूल’ रिलीज हुआ है जिसने Social Media सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। हर युवा की जुबान पर इस वक्त ये गाना छाया हुआ है। इस गाने में पंजाबी रेप और बंगाली फ्यूजन है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन अब इस गाने को लेकर रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ गई है।
बता दें, रिलीज के कुछ समय बाद ही इस गाने पर चोरी का आरोप लगा गया है। Badshah ( बादशाह ) के इस गाने के लिरिक्स फोक सॉन्ग ‘बोरो लोकेर बेटी लो’ से मिलता है। बादशाह पर आरोप है कि गाने के मूल लेखक रतन कहार को इसके लिए क्रेडिट नहीं दिया गया है। वही अब विवाद बढ़ता देख बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सफाई पेश की है।
बादशाह ने लिखा- “सबसे पहले उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने ‘गेंदा फूल’ गाने को इतना पसंद किया। खासकर दुनियाभर के बंगाली समुदाय के लोगों ने इसे सराहा। इस वजह से यह वर्ल्डवाइड टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा। 26 मार्च को गाना ‘गेंदा फूल’ रिलीज हुआ जो कि एक हिंदी गाना है। साथ ही बंगाली फोक लिरिक्स हैं।”
“गाने के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर मुझे मैसेज मिला कि गाने के लिरिक्स मूलत: बंगाली गाना ‘बोरो लोकेर बेटी लो’ से लिया गया है जिसे दिग्गज कलाकार रतन कहार ने लिखा है। हालांकि हमने इस पर काफी मेहनत की है। मेरा ऐसा मानना है कि हमारी संस्कृति, भाषा और संगीत से बेहतर कुछ भी नहीं है। एक कलाकार के तौर पर मेरी कोशिश होती है कि अपने संगीत के जरिए भारत से जुड़ी चीजों को दुनिया को दिखा सकूं।”
बादशाह ने आगे कहा कि “बंगाली समुदाय की ओर से मुझे बहुत सी जानकारियां मिली हैं। मैंने उन तक पहुंचने की बहुत कोशिश की लेकिन लॉकडाउन की वजह से मुश्किल हो रही है। रतन कहार के गांव तक पहुंचना अभी कठिन है।”
बादशाह ने कहा, “मेरा निवेदन है कि उनकी ओर से कोई मुझसे संपर्क कर सके जिससे मैं रतन कहार से बात कर सकूं। मुझसे जितना भी हो सकता है मैं वो करूंगा। फैंस से और सभी सुनने वालों से मेरी अपील है कि वो इस बात को समझेंगे कि ट्रेडिशनल म्यूजिक को दुनियाभर में पहुंचाने के लिए हमने काफी मेहनत की है। आशा है जिन गानों को भूला दिया गया वो नई पीढ़ियों तक पहुंचे।”

View this post on Instagram

A POST SHARED BY BADSHAH (@BADBOYSHAH) ON MAR 31, 2020 AT 8:42AM PDT

Post a Comment

0 Comments