इस महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने छुट्टियों की लिस्ट

bank

कोरोना के कहर के बीच 14 दिन के लिए बैंकों के कामकाज ठप रहेंगे। ऐसे में अगर आप भी अपना बैकिंग से जुड़ा कोई कामकाज कराना चाहते हैं तो यहां लिस्ट जरूर देख लें।

कोरोना संक्रमण के बीच पिछले काफी दिनों से बैंकों ने अपने कामकाज का तरीका बदल दिया है। इसी के तहत बैंकों के खुलने और बंद होने का का समय भी बदला गया है साथ ही ग्राहकों से ब्रांच नहीं आने की अपील भी की गई है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने बैंकिग से जुड़े कामकाज घर पर बैठे-बैठे ही निपटा रहे हैं। लेकिन इस महीने में कई ऐसे दिन आने वाले हैं जब सप्ताहिक अवकाश या किसी दूसरे का वजह के कारण बैंकों की ब्रांच बंद रहेगी। तो चलिए आपको बताते हैं अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंकों के काम।
बता दें, 1 अप्रैल को वार्षिक क्लोजिंग और 2 अप्रैल को राम नवमी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक के शटर बंद थे। इसके बाद अब 6, 10, 13 और 14 अप्रैल को भी ज्यादातर बैंकों में कामकाज प्रणाली ठप रहेगी।
आपको बता दें, 6 अप्रैल को महावीर जयंती, 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 13 अप्रैल को बैसाखी तो 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती पड़ रही है जिसके कारण बैंकों के कामकाज बंद रहेंगे।
इसके साथ ही 15 अप्रैल को बोहाग बिहू/हिमाचल डे की वजह से, 20 अप्रैल को गरिया पूजा जबकि 25 अप्रैल को परशुराम पूजा के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं।
इसके अलावा 5,12,19 और 26 अप्रैल को रविवार पड़ रहा है और इस दिन साप्ताहिक छुट्टी होटी है। वहीं 11 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को चौथा शनिवार आ रहा है तो ये दो दिन भी बैंकों में कोई काम नहीं होगा।
हालांकि, इस समय डिजिटल ट्रांजैक्शन जैसी जरूरी सहूलियत सुचारू रूप से चलते रहेंगे। ऐसे में आप भी अपने ज्यादातर बैंकिंग से जुड़े कामकाज घर बैठे ही निपटाइए।

Post a Comment

0 Comments