लॉक डाउन: BCCI ने अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया IPL 2020



देश में जारी लॉक डाउन के बीच BCCI ने IPL 2020 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशव्यापी लॉक डाउन को 3 मई तक आगे बढ़ाए जाने की ऐलान के बाद BBCI बीसीसीआई ने IPL आईपीएल टीमों के टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। अपने बयान में बीसीसीआई ने कहा कि अगली जानकारी तक इस टूर्नामेंट को स्थगित किया गया है। बोर्ड ने इस बारे में इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के मालिकों, स्पॉन्सरों, स्टॉकहोल्डरों और ब्रॉडकास्टर्स को जानकारी दे दी है।

IPL इंतजार कर सकता है, लोगों की जिंदगी नहीं- रैना

बता दें, कोरोना वायरस को लेकर देश में जारी लॉक डाउन के बढ़ने के बाद अप्रैल और मई ने लीग कराए जाने की संभावना ही नहीं बची है। बीसीसीआई ने कहा, “लीग ( IPL 2020 ) के टीम मालिकों, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सरों और स्टॉकहोल्डरों को जानकारी दे दी है।” इसके साथ ही बीसीसीआई ने कहा, “लीग अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जा रही है, रद्द नहीं”।

IPL रद्द होने पर खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी कोई सैलरी ?

गौरतलब है कि BCCI बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे थे। वहीं लॉक डाउन की समय अवधि 3 मई तक बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद अब अप्रैल और मई में आईपीएल कराने का सवाल ही नहीं उठता। बता दें कि आईपीएल 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था।

Post a Comment

0 Comments