CBSE: अब 9वीं-10वीं के छात्रों को पढ़ने होंगे इतने सब्जेक्ट

CBSE Students

CBSE के 9वीं और 10वीं के छात्रों को अब जरूरी 5 सब्जेक्ट के साथ ही पढ़ने होंगे इतने सब्जेक्ट

अब तक CBSE के 9वीं और 10वीं क्लास के छात्रों को 5 जरूरी सब्जेक्ट यानी हिंदी, मैथ्स, इंग्लिश, सोशल साइंस और साइंस पढ़ने होते थे लेकिन अब छात्र चार और नए विषय चुन सकते हैं। छठवां सब्जेक्ट कोई स्किल सब्जेक्ट होगा, सातवां विषय कोई अन्य भाषा आठवां और नौवां विषय हेल्थ फिजिकल एजुकेशन, आर्ट एजुकेशन और वर्क एक्सपीरियंस में से चुनना होगा। इसका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही होगा।
इन सारे सब्जेक्ट को ग्रुप में क्लब किया गया है। जिसे स्टूडेंट अपनी इच्छा अनुसार चुन सकता है। इसके लिए मुख्य रूप से तीन ग्रुप हैं जिसमें ऐच्छिक विषय, मुख्य विषय और भाषा शामिल है। इस ग्रुप के अनुसार ही छात्र अपने विषय का चयन कर सकते हैं।
एक अधिकारी ने बताया, “ऐसा देखा गया है कि छात्रों को विषयों को चुनने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और उनको सीनियर/पैरंट्स या शिक्षकों की मदद लेने को मजबूर होना पड़ता था। चूंकि विषयों को अब ग्रुपों में बांट दिया गया है तो इससे छात्रों को अपने विषय का चुनाव करने में मदद मिलेगी।”
नीचे दी गई टेबल से समझे विषयों के कॉम्बिनेशन को
CBSE New Subject
क्या है स्कीम
इन सब्जेक्ट का फायदा ये होगा कि अगर कोई स्टूडेंट तीन जरूरी सब्जेक्ट जैसे विज्ञान, गणित या सामाजिक विज्ञान में से किसी एक में पास नहीं हो पाता है और स्किल सब्जेक्ट में वह पास हो जाता है तो जिस सब्जेक्ट में वो फेल हुआ है, उसकी जगह स्किल सब्जेक्ट का नाम शामिल कर 10वीं का रिजल्ट तैयार होगा।
ऐसा ही भाषा के सब्जेक्ट में होगा। अगर किसी भाषा विषय में स्टूडेंट पास नहीं हो पाता है और छठे सब्जेक्ट के तौर पर ली गई भाषा में पास होता है तो उसके नंबर जुड़ जाएगा।


Post a Comment

0 Comments