
देश में जारी लॉक डाउन के बीच केंद्र सरकार ने नई वेबसाइट लांच की है। जिससे छात्रों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी।
देश में जारी लॉक डाउन का असर स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने छात्रों के लिए एक नई वेबसाइट लांच की है यह पोर्टल खासतौर पर छात्रों के लिए ही है। छात्रों तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए सरकार ने इस पोर्टल को लांच किया है जिससे हर स्टूडेंट फायदा उठा सकता है।
बता दें इस पोर्टल को MHRD (केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय) और AICTE (ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) ने मिलकर तैयार किया है। इसे AICTE (एआईसीटीई) के दो स्टूडेंट इंटर्न्स – शिवांशु और आकाश ने सिर्फ एक दिन में तैयार किया है। शुक्रवार शाम केंद्रीय मानव संसाधनव विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस पोर्टल को लॉन्च किया।
आपको बता दें, कोरोना से लड़ने के लिए देशभर में लॉक डाउन जा रही है। स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक स्थान बंद रखे गए हैं। ऐसे में छात्रों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह पोर्टल उनकी परेशानी को दूर करने के मकसद से ही बनाया गया है। जिसका लिंक आगे दिया गया है।
कैसे काम करता है ये पोर्टल
Students helpline India (स्टूडेंट्स हेल्पलाइ इंडिया) के नाम के इस पोर्टल को लेकर मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया, “ये पोर्टल मदद चाहने वालों और मदद देने वालों को एक जगह लाता है। एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है। इसके जरिए आप ऑनलाइन क्लास, अटेंडेंस, एग्जाम, स्कॉलरशिप, रहना, खाना, स्वास्थ्य, ट्रांसपोर्ट के लिए हर तरह की मदद ले सकते हैं। यहां तक कि किसी तरह के उत्पीड़न के मामले में भी ये पोर्टल आपकी मदद करेगा।”
उन्होंने कहा कि “अब तक करीब 6500 कॉलेज इस पोर्टल से जुड़ने और मदद पहुंचाने के लिए आगे भी आ चुके हैं।” केंद्रीय मंत्री ने देशभर के सभी छात्रों से इस पोर्टल से जुड़ने और इस पोर्टल का फायदा उठाने की अपील की है।
Students Helpline Portal पर जाने के लिए क्लिक करें।

0 Comments