चीन ने पाकिस्तान को भेजे अंडरवियर से बने मास्क


कोरोना के संकट के बीच चीन ने पाकिस्तान की मदद का भरोसा दिलाया था। लेकिन अब उसने पाकिस्तान को अंडरवियर से बने मास्क भेजे हैं।

कोरोना वायरस इन दिनों पूरी दुनिया में महामारी बन चुका है और हजारों लोगों की जान ले चुका है. इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और मुंह पर मास्क लगाने की सलाह दी गई है. इसी वजह से बाजारों में मास्क की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है लेकिन अब चीन इसे भुना रहा है और अपने ही दोस्त पाकिस्तान को मास्क के नाम पर धोखा दे रहा है.
भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाला पाकिस्तान चीन की तारीफ करते नहीं थकता। कई मौकों पर पाकिस्तान ने अपनी चीन से अपनी दोस्ती के कसीदे पढ़े हैं लेकिन चीन ने पाकिस्तान को धोखा दे डाला है। जी हां यह बात इसलिए क्योंकि कोरोना से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन ने अंडरगार्मेंटस से बने हुए मास्क भेजे हैं।
बता दें, कोरोना वायरस के कारण देशभर में मास्क की मांग बढ़ गई है। ऐसे में चीन ने मदद के नाम पर पाकिस्तान को धोखा देते हुए अंडरगार्मेंटस से तैयार किए गए मास्क निर्यात हैं। चीन द्वारा की गई इस हरकत के सामने आने के बाद वहां (पाक) के लोग ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी मीडिया भी भड़क उठी है। हर न्यूज़ चैनल पर चीन द्वारा भेजे गए मास्क सुर्खियां बन गए हैं। यहां तक कि अस्पतालों के डॉक्टरों ने इन मास्क के इस्तेमाल से इनकार कर दिया है।
बता दें कहा जा रहा है कि चीन द्वारा निर्यात किए गए इन मास्को को जब खोलकर देखा गया तो इनमें एन-95 मास्क की जगह अंडरवियर से बने हुए मास्क निकले जो किसी भी तरह से कोरोना वायरस या अन्य संक्रमण को रोकने में नाकाम है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के साथ ही यूरोप के कई देशों ने भी यह शिकायत की है कि चीन से भेजे गए मास्क बेहद घटिया स्तर के हैं। इसी वजह से नीदरलैंड और स्पेन ने भी चीन से मास्क की सप्लाई रोकने का कदम उठाया है।
यहां आपको बता दें, इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि संकट की घड़ी में चीन ने हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मदद का ऐलान किया था। लेकिन अब इन घटिया स्तर के मास्को के सामने आने के बाद पाकिस्तान के लोग ही उनका मखौल उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोग मास्क के कई वीडियो बनाकर भी शेयर कर रहे हैं। हालांकि ऐसे में ये सामने आ गया है कि पाकिस्तान और चीन की दोस्ती कितनी पक्की है।

Post a Comment

0 Comments