DM के बाद नोएडा के CMO अनुराग भार्गव पर फूटा सीएम योगी का गुस्सा, तबादला

CM Yogi

बीएन सिंह के बाद अब CMO Anurag Bhargava        ( अनुराग भार्गव )पर गाज गिरी है। भार्गव का तबादला कर दिया गया है।

नोएडा के जिलाधिकारी बीएन सिंह के बाद अब CMO (मुख्य चिकित्साधिकारी) पर योगी सरकार का गुस्सा फूटा है। बता दें, नोएडा में कोरोना के बढ़ रहें मामलों के बाद CMO Anurag Bhargava ( डॉ. अनुराग भार्गव ) का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब बढ़ डॉ. एपी चतुर्वेदी नोएडा के नए CMO होंगे।
CMO Anurag Bhargav
कोविड-19 के गौतमबुद्ध नगर के नोडल ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी सीईओ नरेंद्र भूषण के साथ डॉ. अनुराग भार्गव को अटैच किया गया है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुस्सा नोएडा के जिलाधिकारी (डीएम) बीएन सिंह पर निकला था। उन्हें (बीएन सिंह) अब लखनऊ में राजस्व विभाग में भेजा गया है। वहीं उन पर विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। यहां आपको बता दें, उनकी जगह सुहास ललीनाकेरे यतिराज को नियुक्त किया गया है।
डीएम ने मांगी थी छुट्टी
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद बीएन सिंह ने 3 महीने की छुट्टी की मांग की थी। उन्होंने कहा था, “वो नोएडा में काम नहीं करना चाहते हैं”। बीएन सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक दो टूक जवाब देते हुए कहा था, “वो पिछले 3 साल से नोएडा में तैनात हैं और 18-18 घंटे काम कर रहे हैं”।
गौरतलब है कि देश में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अकेले गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 35 से अधिक इस वायरस के मामले आ चुके हैं। वायरस से बढ़ रही संख्या को लेकर सरकार और जिला प्रशासन चिंतित है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे थे, जहां उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की।

Post a Comment

0 Comments