
देशभर में करोड़ों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच राजस्थान में इस वायरस के नए 11 मामले सामने आए हैं।
देशभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। राजस्थान में इस वायरस के मरीजों की संख्या 815 हो गई है। बता दें, सोमवार सुबह 11 नए मामले सामने आए हैं। इन 11 केसों में से 10 अकेले केस भरतपुर के हैं इसके अलावा 1 केस बांसवाड़ा का है। राजस्थान का अब तक जयपुर जिला इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां करीब 341 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं। हालांकि गनीमत की बात तो यह है जयपुर के रामगंज में इस महामारी की शुरुआत करने वाले एक शख्स की रिपोर्ट जांच में नेगेटिव आई है।
दिल्ली के एम्स में तैनात ASI भी कोरोना पॉजिटिव
बता दें, कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहें हैं। इस वायरस से एम्स में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) भी संक्रमित पाया गया है। ये ASI सफदरजंग पुलिस स्टेशन में तैनात था। वहीं जांच में संक्रमित पाए गए ASI के साथ उसके परिवार वालों और संपर्क में आए 22 पुलिसकर्मियों को क्वारनटीन कर दिया गया है। बता दें, अब तक दिल्ली पुलिस के तीन जवान इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
कोरोना: कितने दिन बाद होने लगती है सांस लेने में तकलीफ, जाने एक-एक लक्षण
गौरतलब है कि देश में कोरोना के मामले 9 हजार के पार पहुंच चुके हैं। अब तक 308 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गवा चुके हैं जबकि 800 से ज्यादा मरीज इस वायरस से जंग जीतकर अपने घर जा चुके हैं।

0 Comments