दुनिया के इन देशों में कोरोना के मामले लेकिन एक भी मौत नहीं, जानें

countries without corona


पूरी दुनिया में मौत बरसा रहे कोरोना से ज्यादातर देश परेशान है लेकिन कुछ ऐसे देश हैं जहां अब तक इस वायरस से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

कोरोना-कोरोना-कोरोना, ऐसा लग रहा है कि पूरी दुनिया में कोरोना ही कोरोना राज कर रहा है। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ही इस वायरस के शिकंजे में है। अब तक करीब 20 लाख से ज्यादा लोगों को ये वायरस अपना शिकार बना चुका है तो वहीं एक लाख से ज्यादा लोगों की इस वायरस के कारण जान भी जा चुकें हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले वीडियो में हमने आपको ऐसे देशों के बारे में बताया था जहां कोरोना अब तक नहीं पहुंच पाया है तो वहीं, अपने इस वीडियो में हम आपको बताएंगे ऐसे देशों के बारे में जहां यह कोरोना पहुंच तो गया है लेकिन अब तक इससे वहां एक भी मौत नहीं हुई है और साथ ही भारत देश के वो राज्य जहां कोरोना एक भी मौत का कारण नहीं बना।
देश, जहां कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत
  • रीयूनियन आइलैंड
  • गिनी
  • वियतनाम
  • फेरो आइलैंड
  • रवांडा
  • जिब्राल्टर
  • कंबोडिया
  • मेडागास्कर
यह तो थी दुनिया की बात लेकिन भारत में भी कई ऐसे राज्य हैं जहां अब तक कोरोना के केस तो सामने आए हैं लेकिन वहां मौत की संख्या अभी शून्य है। तो चलिए बताते हैं आपको…
  • उत्तराखंड
  • अंडमान और निकोबार आइलैंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • दादर और नागर हवेली
  • गोवा
  • लद्दाख
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • नागालैंड
  • पुडुचेरी
  • त्रिपुरा
आखिर में आपको बता दें की भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉक डाउनलोड लगाया गया है लेकिन इसके बावजूद देश में कोरोना के मामले 11 हजार से ज्यादा हो चुके हैं जबकि 350 से ज्यादा लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गवां चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments