कोरोना वायरस से जंग के बीच PM मोदी ने बताए इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके

pm modi

हाल ही में PM Modi पीएम मोदी ने योग से जुड़े वीडियो शेयर किए थे। तो अब उन्होंने ट्वीट लिखकर बताया है कि अपनी इम्यूनिटी को कैसे बढ़ा सकते हैं।

एक ओर जहां पूरी दुनिया कोरोना के डर से अपने-अपने घरों में दुबक कर बैठी हुई हैं। तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री Narendra Modi नरेंद्र मोदी लोगों को लगातार इसे खुद से दूर रखने और खुद को तंदुरुस्त बनाने के उपाय बता रहे हैं। जहां अभी हाल ही में पीएम मोदी ने योग से जुड़े वीडियो ट्विटर पर शेयर किए थे। तो अब उन्होंने ट्वीट लिखकर यह बताया है कि अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को कैसे बढ़ा सकते हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं”. पीएम मोदी ने कहा है, “कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं खुद वर्षों से कर रहा हूं. जैसे पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीना”।
आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं। ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं। कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं वर्षों से कर रहा हूं, जैसे सालभर सिर्फ गर्म पानी पीना। आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, साथ ही दूसरों के साथ भी साझा करें।
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
23.8K people are talking about this
इसके साथ ही PM Modi ने कहा है, “आप इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, साथ ही दूसरों के साथ भी साझा करें”। बता दें, पीएम मोदी ने अपने संदेश के साथ आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। कोरोना वायरस से जुड़े इस संकट के दौरान इन तस्वीरों में अपनी देखभाल करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बताए गए हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा था, “फिटनेस, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर डिबेट में इजाफा हुआ है. यह अच्छा संकेत है”। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के बाद योग और योग निद्रा से जुड़े वीडियो भी शेयर किए थे।

यहां ये भी ध्यान हो कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 24 मार्च से देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोसित कर दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने हर महीनें के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लॉकडाउन से लोगों को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगी थी उन्होंने कहा था, “इस दौरान लोग खुद को कैसे फिट रखें, इससे जुड़ी जानकारियां वह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहेंगे”।

Post a Comment

0 Comments