कोरोना: 30 अप्रैल तक एअर इंडिया की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग बंद

air india

कोरोना के खतरे के बीच एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर रोक लगा दी है।

महामारी का रूप ले चुके कोरोना को लेकर देश में लॉक डाउन लगा दिया गया है। इस 21 दिन के लॉक डाउन में सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगाई गई है। ट्रेन, मैट्रो, बस समेत सभी वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है। इस बीच एअर इंडिया ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग को 30 अप्रैल तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए एयर इंडिया ने कहा की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग 30 अप्रैल तक बंद रहेगी।
आपको बता दें कोरोना तेजी से देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। भारत में इस वायरस के अब तक 2590 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 71 लोग मौत की नींद सो चुके हैं। अधिकतर मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।
इसी तरह बात करें दुनिया भर की तो दुनियाभर में इस जानलेवा वायरस के मरीजों की संख्या 10 लाख के पार चली गई है। इसमें 55 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित इटली हुआ है जहां पर 13 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं, दूसरे नंबर पर स्पेन है यहां मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो चुका है। वहीं तीसरे नंबर पर फ्रांस है 5 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गवा चुके हैं।
गौरतलब है कि इस वायरस से बचने के लिए भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन जारी कर दिया गया है। लोग अपने घरों में कैद हैं, दुकानों के शटर बंद हैं और सड़को पर सन्नाटा छाया है।

Post a Comment

0 Comments