
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लोगों को 5 अप्रैल को रात को 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर मोमबत्ती जलाने की अपील की है जिस पर हरभजन सिंह और रवि शास्त्री ने समर्थन जताया है।
देश ही नहीं बल्कि दुनिया में कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस को लेकर सरकारें अलर्ट हैं। लोगों को बार-बार वायरस से खुद को दूर रखने के उपाय बता रही हैं। लेकिन बावजूद इसके पिछले 3 दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं जिसके बाद से अब देश में डर का माहौल बन गया है। इस बीच आज 3 अप्रैल यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया और 5 अप्रैल को रात 9:00 बजे 9 मिनट के लिए देशवासियों से घर की सभी लाइट बंद कर मोमबत्ती और मोबाइल के फ्लैश को जलाने की अपील की है।
पीएम मोदी की इस अपील का हर कोई समर्थन कर रहा है। इस बीच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह और टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी पीएम मोदी का समर्थन जताया है साथ ही देशवासियों से पीएम मोदी का साथ देने की भी अपील की है। कोच रवि शास्त्री ने ट्विटर पर कहा, “130 करोड़ देशवासियों से मेरी अपील है कि वो एक दिया, एक मोमबत्ती, फ्लैश लाइट पांच अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट के लिए जलाकर एकजुटता दिखाए”।
To reignite the united strength of 130 Crore people, let us light a lamp | a candle | torch | mobile flashlight at 9 pm for 9 minutes on Sunday - 5th April. Let’s build up a new energy to fight this #COVID crisis #IndiaFightsCorona #SocialDistancing - @narendramodi @ianuragthakur twitter.com/narendramodi/s…
164 people are talking about this
वहीं हरभजन सिंह ने कहा, “हर इंसान को अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी होगी। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है। हमें इस वक्त घर पर रहना होगा और घर पर ही रहकर हम सुरक्षित रह सकते हैं। हरभजन ने आगे कहा कि हमें 5 अप्रैल को रात 9 बजे दिया, मोमबत्ती, टॉर्च, मोबाइल की फ्लैश लाइट जलानी होगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि यह काम हमें घर पर रहकर ही करना होगा, इसके लिए गलियों में ना निकले”।
every individual hs his own part to do 2 stay home.We r proud of our Team Leader @narendramodi Let’s all continue to Stay home & be Safe.5th April at 9pm for 9 mins all lights off.Candles,Diya,torch,mobile flash to use bt only from home.No Streets Show Please
782 people are talking about this
गौरतलब हो कि इस मुश्किल की घड़ी में हर देशवासी जानलेवा कोरोना से लड़ने में अपना योगदान दे रहा है। वहीं सरकार भी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है।




0 Comments