
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को सलाह देते हुए कहा है कि सरकार गरीबों को पैसा दे, फिर इसके लिए न्याय योजना का नाम ही क्यों न बदल दें।
गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से बात की इस दौरान राहुल गांधी ने लॉक डाउन के दौरान सामने आ रही समस्याओं को लेकर सरकार को कई सुझाव दिए। उन्होंने इस कठिन समय में मजदूरों को सीधे पैसा पहुंचाने की बात की साथ ही न्याय योजना का भी उदाहरण दिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “केंद्र की ओर से जिस स्पीड से पैसा पहुंचना चाहिए, वो नहीं पहुंच रहा है. आज गोदाम में राशन पड़ा है उसे लोगों तक पहुंचाइए, न्याय योजना को लागू कीजिए जो लोग सबसे गरीब हैं उन्हें पैसे की जरूरत है”। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा भले ही इस योजना का नाम बदल दें, लेकिन ऐसा काम जरूर करिए।
कोरोना वायरस को लेकर राहुल-प्रियंका का PM मोदी-CM योगी पर वार
Like the NYAY scheme, give money directly to 20% of the poor because they are facing difficulties. Use some other name instead of NYAY: Shri @RahulGandhi #RahulSpeaksForIndia
न्याय योजना की तरह 20% गरीब लोगों को सीधे पैसा दीजिए। क्योंकि गरीबों को दिक्कत हो रही है और होने वाली है। न्याय योजना की जगह कोई और नाम रख लीजिए : श्री @RahulGandhi #RahulSpeaksForIndia
140 people are talking about this
मजदूरों के मामले पर एक्सपर्ट्स से हो बात
प्रवासी मजदूरों को लेकर सवाल करते हुए राहुल गांधी ने कहा की यह टेक्निकल मुद्दा है। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह से ही काम करना चाहिए। लेकिन यह सच है कि लॉक डाउन के कारण मजदूरों को रहने और खाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी, मोदी सरकार से लगातार अपील कर रहे हैं कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस को लेकर हो रहे टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए। गरीबों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया जाए। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इस बात को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि अब तक लोगों को मुफ्त राशन मिलना शुरू हो जाना चाहिए था।
राहुल गांधी ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई लंबी चलने वाली है। ऐसे में बस लॉक डाउन इसका सॉल्यूशन नहीं है। इससे हमें बीमारी का पता नहीं लगेगा। हम इसका निस्तारण नहीं कर पाएंगे। ऐसे में सरकार को टेस्टिंग पर जोर देना चाहिए। इसके खिलाफ रणनीति के साथ ही काम करना चाहिए।


0 Comments