
लॉक डाउन के बीच अगर आप एटीएम कार्ड की खराबी का सामना कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसा आसान उपाय जिससे आप बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं।
देश में जारी कोरोना की मार के बीच सभी लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। पूरा देश लॉक डाउन है। ऐसे में लोगों को राशन पानी से लेकर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, एटीएम से कैश निकासी पर छूट मिली हुई है। सभी बैंकों के एटीएम कार्ड एक्टिव है लेकिन अगर आपका एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा है और आप कैश की दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस समस्या से निकलने का एक ऐसा आसान तरीका, जिससे आप आसानी से एटीएम से कैश निकाल पाएंगे।
ऐसे निकले
इस महीने 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने छुट्टियों की लिस्ट
मान लीजिए आपके पास देश के सबसे बड़े बैंक यानी SBI का एटीएम कार्ड है और लॉक डाउन में आपका एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा है तो आप ऐसे में SBI (एसबीआई) की नई सुविधा YONO Cash app का लाभ उठा सकते हैं।
बता दें, बैंक के इस ऐप के जरिए आप बिना एटीएम कार्ड के कैश निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से YONO Cash app डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड होने के बाद ऐप पर कैश निकालने के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद ट्रांजैक्शन के लिए आपके मोबाइल पर SMS से 6 डिजिट का रेफरेंस नंबर आएगा जिससे आपको एसबीआई के एटीएम मशीन पर एंटर करना होगा। बता दें, ये 30 मिनट के लिए वैध होगी।
ICICI बैंक ने भी दी है सुविधा
लॉक डाउन: 30 अप्रैल तक इंडिगो की सभी इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द
SBI के साथ ही ICICI बैंक भी अपने ग्राहकों को बिना कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा देता है। बैंक के मोबाइल ऐप ‘iMobile’के जरिए बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकाले जा सकते हैं। ऐसे ही सुविधा HDFC बैंक और एक्सिस बैंक ने भी अपने ग्राहकों को दी है।
आपको बता दें, बार-बार आरबीआई और सरकार की ओर से अपील की जा रही है कि कैश के बजाय डिजिटल पेमेंट मोड का इस्तेमाल करें। यह कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का एक आसान तरीका है।

0 Comments