पाकिस्तान को 1.4 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त कर्ज को IMF ने दी मंजूरी

Pakistan Load from IMF

कोरोना का सामना कर पूरी तरह से टूट चुके पाकिस्तान को आईएमएफ ने 1.4 बिलीयन डॉलर के अतिरिक्त कर्ज की मंजूरी दे दी है।

कोरोना वायरस का सामना कर रहा पाकिस्तान आर्थिक रूप से पस्त हो चुका है साथ ही नगदी के बड़े संकट का भी सामना कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर सामने आइ है। बता दें, IMF (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने पाकिस्तान के लिए 1.4 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त कर्ज को मंजूरी दे दी है।

चीन ने पाकिस्तान को भेजे अंडरवियर से बने मास्क

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के सामने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मदद के लिए हाथ फैलाया था। जिसके बाद अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, पाकिस्तान को गहराती आर्थिक मंदी के मद्देनजर 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज देने पर तैयार हो गया है।
वहीं, अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कर्ज़ की मंजूरी मिलने के बाद पाकिस्तान को अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
गौरतलब है कि भुगतान संतुलन के संकट को खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने आईएमएफ के साथ पिछले साल जुलाई में 6 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किए थे। IMF की ओर दिया जाना वाला यह कर्ज इस पैकेज के अतिरिक्त होगा।
कोरोना के कारण पाकिस्तान में 134 लोगों की मौत
कोरोना के कहर से बुरी तरह त्रस्त पाकिस्तान में इस वायरस से संक्रमितो की संख्या 7 हजार पार जा चुकी है वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 134 हो गई है। बता दें, पाकिस्तान में 1600 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पाकिस्तान का सिंध प्रांत सबसे ज्यादा इस वायरस की चपेट में है। वहां अकेले इस वायरस के मामले दो हजार के पार हैं।

Post a Comment

0 Comments