
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद डॉक्टर की मौत का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद से सूबे में हड़कंप की स्थिति है।
मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है 40 नए मामले सामने आने के बाद यहां मरीजों की संख्या 213 हो गई है। वहीं राज्य की बात करें तो राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 381 हो गया है।
बता दें, इंदौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, इंदौर में करुणा वायरस से पीड़ितों का आंकड़ा 173 से बढ़कर 213 तक पहुंच गया है वहीं 40 नए मरीज सामने आए हैं साथ ही 21 जान गवा चुके हैं। बता दें, वायरस से संक्रमित 161 मरीजों की हालत अब स्थिर है तो वहीं 13 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस वायरस से जान गवाने वाले इंदौर निवासी डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी ने गुरुवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है शत्रुघ्न कोरोना से पीड़ितों का इलाज नहीं कर रहे थे। ऐसे में यह आशंका लगाई जा रही है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए होंगे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जांच में डॉक्टर पंजवानी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद वह प्राइवेट प्रैक्टिशनर थे।
बीती रात तक विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ो को देखें तो, इंदौर में 213, जबलपुर में आठ, ग्वालियर छह, बड़वानी में 12, उज्जैन में 15,भोपाल में 94, मुरैना में 13, खरगोन में 12, शिवपुरी व छिंदवाड़ा में दो-दो और बैतूल, विदिशा, ‘श्योपुर व अन्य राज्य से आए एक-एक मरीजों के नमूनें जांच में वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।

0 Comments