
कर्नाटक में कांग्रेस नेता शिवकुमार ने मंत्री सुधाकर पर लॉक डाउन के दौरान मस्ती करने का आरोप लगाया है।शिवकुमार ने कहा- कोरोना से जूझ रही दुनिया, मंत्री स्वीमिंग पूल का ले रहे आनंद।
देश में जारी महामारी के बीच नेताओं में आपसी बयानबाजी का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा। जहां अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल और भाजपा सांसद सौरव गांगुली के बीच तकरार देखने को मिली थी तो वहीं, अब कर्नाटक में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कर्नाटक कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को ट्वीट कर बीएस येदुरप्पा सरकार के मंत्री पर हमला बोला। डीके शिवकुमार ने कहा की जब राज्य में संकट है तो उनके मंत्री स्विमिंग पूल में आनंद ले रहे हैं।
सोमवार को डीके शिवकुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमे कर्नाटक सरकार में मंत्री सुधाकर अपने बच्चों के साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अपने ट्वीट में डीके शिवकुमार ने लिखा, “जब पूरी दुनिया स्वास्थ्य के संकट से जूझ रही है, तब कोरोना के इंचार्ज मंत्री सुधाकर स्वीमिंग पूल में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं”।
When the whole world is going through a health crisis, the Corona in-charge Minister Dr. Sudhakar is behaving irresponsibly by spending time in a swimming pool.
It's a matter of moral & ethical standards. He must resign out of his own accord & CM should sack him from the cabinet
1,048 people are talking about this
शिवकुमार ने मंत्री के व्यवहार की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा से उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की है। हालांकि जिस ट्वीट का डी के शिवकुमार ने स्क्रीनशॉट सांझा किया है वह अब सुधाकर की टाइमलाइन पर नहीं है।
आपको बता दें की कांग्रेस नेताओं की ओर से पहले भी राज्य सरकार पर ये आरोप लगाया गया था कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए सही तैयारी नहीं की जा रही है। लॉक डाउन में लापरवाही बरती जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों में कर्नाटक में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक में सोमवार सुबह तक कोरोना के कुल 232 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 6 लोगों की इस वायरस के कारण जान गई है। बता दें, 57 लोग इस महामारी से जंग लड़ कर डिस्चार्ज हो चुके हैं।


0 Comments