
कर्नाटक के हुबली शहर में पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया है। पुलिस पर हमला सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने से रोकने पर किया गया।
कर्नाटक के हुबली शहर में पुलिस पर भारी पथराव का मामला सामने आया है। बता दें, शुक्रवार को मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने से मना करने पर पुलिस पर लोगों ने हमला किया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
मंतूर इलाके में स्थित मस्जिद के पास हुई इस घटना को लेकर हुबली धारवाड़ पुलिस कमिश्नर आर. दिलिप ने कहा, “दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। लोगों से मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में सामूहिक रूप से जमा नहीं होने की सलाह जारी की गई है। बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं”।
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली के पश्चिमी निजामुद्दीन क्षेत्र में तब्लीगी जमात का एक कार्यक्रम हुआ था। जहां पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए थे। इस कार्यक्रम में शामिल कई तब्लीगियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद से सरकार और प्रशासन दोनों में हड़कंप मच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, “पिछले दो दिनों में 14 राज्यों में तब्लीगी जमात के जमावड़े से जुड़े 647 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं”। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “पिछले 24 घंटे में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से कुछ तब्लीगी जमात के जमावड़े से जुड़े हैं”।
यहां आपको बता दें कि 14 राज्यों में फैले तब्लीगियों में कोरोना वायरस की खबर से देशभर में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की ओर से तब्लीगियों की धरपकड़ में कई अलग-अलग जगह में छापेमारी की जा रही है लेकिन लोगों की भीड़ इस छापेमारी में बाधा बनकर सामने आ रहे हैं। अब तक देशभर में कई जगहों पर पुलिस पर पथराव और मारपीट की घटना प्रकाश में आ चुकी है।
बुधवार कोरोना संक्रमितों की जांच करने इंदौर के टाटपट्टी बाखल में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर
स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर में बीते दिनों 11 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत के बाद भीड़ ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया था। यूपी के सहारनपुर में भी जमालपुर गांव में मंगलवार को मस्जिद के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने जब हटाने की कोशिश की तो भीड़ मारपीट पर उतारू हो गई थी।
स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर में बीते दिनों 11 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत के बाद भीड़ ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया था। यूपी के सहारनपुर में भी जमालपुर गांव में मंगलवार को मस्जिद के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने जब हटाने की कोशिश की तो भीड़ मारपीट पर उतारू हो गई थी।

0 Comments