
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जारी लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने के बाद रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।
आज यानी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए लॉक डाउन की समय अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। पीएम मोदी के इस ऐलान के साथ ही इंडियन रेलवे ने भी बड़ा कदम बढ़ाते हुए 3 मई रात 12:00 बजे तक के लिए सभी यात्री सेवाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। रेलवे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की 3 मई तक देश के सभी सेवाएं बंद रहेंगी।
All passenger train services on Indian Railways including Premium trains, Mail/Express trains, Passenger trains, Suburban Trains, Kolkata Metro Rail, Konkan Railway etc shall continue to remain cancel till the 2400hrs of 3rd May 2020. #IndiaFightsCorona
3,506 people are talking about this
रेलवे ने अपने ट्वीट में जानकारी दी की भारतीय रेल की सभी प्रीमियम ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेन, मेल, पैसेंजर ट्रेन इन कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे 3 मई रात 12:00 बजे तक के लिए कैंसिल रहेंगे।
आपको बता दें, देश में जारी 21 दिनों का लॉक डाउन आज यानी 14 अप्रैल को खत्म होना था। जिसके बाद से सभी रेल सेवाएं शुरू होनी थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई तक लॉक डाउन जारी रहने के ऐलान के बाद रेलवे ने अपनी ट्रेन सेवाएं एक बार फिर बंद कर ली है।


0 Comments