
वीरेंद्र सहवाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह दो गायों के साथ समय बिताते दिखाई दे रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है। हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहा है। इस बीच पूर्व भारतीय धुरंधर वीरेंदर सहवाग ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह गौसेवा करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है सहवाग एक गाय पर हाथ फेरते नजर आ रहे हैं साथ ही एक गाय उनके पीछे भी खड़ी दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा, “गाय हमारी माता है, हमें कुछ नहीं आता है।” सहवाग इस लाइन को वीडियो में बोलते हुए भी नजर आ रहे हैं।
बता दें, इस वीडियो से पहले सहवाग ने एक और वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में सहवाग की मां घर पर मक्खन बनाते नजर आ रही थीं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, “आज मां ने घर पर ताजा मक्खन बनाया। मैंने कान्हा की तरह थोड़ा खाया, थोड़ा लगाया।”
Aaj Maa ne Ghar par Taaza Maakhan banaya.
Maine Kaanha ki tarah thoda khaaya, thoda lagaya .#MaaKaKoiJawaabNahi
2,058 people are talking about this
गौरतलब है कि सहवाग के नाम 104 टेस्ट मैच में 8586 रन और 251 वनडे इंटरनैशनल में 8273 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने करियर में 19 टी20 इंटरनैशनल मैचों में अपना जादू दिखाया है और 394 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं।


0 Comments