महाराष्ट्रः तबलीगी जमात के 60 सदस्यों पर एक्शन का आदेश


निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे करीब 60 लोगों पर एक्शन के आदेश, सभी का मोबाइल ऑफ

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर बरप रहा है। देश में भी इस वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा के लगातार बढ़ता जा रहा है। अकेले महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार की स्तिथि मची हुई है। यहां करीब 1018 लोग इस वायरस के चपेट में है। वहीं अब तक करीब 64 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे करीब 60 लोगों जिन्होंने सरकार से संपर्क नहीं किया है। वो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क साधे और जांच के बाद क्वारनटीन में हों जाएं। वहीं अगर उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बता दें, तबलीगी जमात से लौटे सभी लोगों का फोन स्विच ऑफ जा रहा है।
विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से भाजपा विधायक सुजीत सिंह पर लॉक डाउन तोड़ने का आरोप लगा है। बता दें, विधायक अपनी पत्नी के साथ पंढरपुर मंदिर गया था जहां उन्होंने भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी की पूजा की थी। ये मंदिर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पड़ता है। मंदिर में पूजा के बाद विधायक पर लॉकडाउन के नियम-कानून तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दें, देश में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बड़ रही है। देश में वायरस से संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा 4700 से ज्यादा हो चुका है जबकि मरने वालों की संख्या 124 से अधिक है। यहां राहत की खबर ये है कि अब तक 325 इस वायरस के के खिलाफ जंग जीतकर घर लौट चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments