
तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद ने नया ऑडियो जारी कर सरकार का साथ देने और घर में रहने की अपील की
मरकज में दो हजार से ज्यादा की भीड़ इकट्ठा रखने मामले में मुख्य अभियुक्त मौलाना साद का नया ऑडियो प्रकाश में सामने आया है।
अपने नए ऑडियो में जमात के प्रमुख मोहम्मद साद कहते हैं, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि अभी मानव जाति पर सबसे बड़ी आपदा आई है. सभी को घर पर रहना चाहिए और घर में ही रहकर इबादत करनी चाहिए. अल्लाह तआला के गुस्से को शांत करने का यही एकमात्र तरीका है. डॉक्टरों की सलाह और सरकार इस समय आदेश का पालन किया जाना है”।

खुद आइसोलेशन में मौलाना साद
जमात के लोगों से अपील करते हुए मोहम्मद साद ने कहा की लोग सरकार के आदेशों का पालन करें। मैं खुद डॉक्टर की सलाह पर आइसोलेशन में हूं। हमारे लोग जहां भी रह रहें हैं। सरकार के आदेशों का पालन करें।
आपको बता दें, मोहम्मद शाद की राजधानी दिल्ली से लेकर शामली तक तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल अब तक साद का कोई पता नहीं चल पाया है।

0 Comments