
यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में छठी से नौवीं तक के साथ ही 11वीं के सभी छात्रों को पास कर अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशव्यापी लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने के ऐलान के साथ ही यह सवाल लोगों के मन में उठने लगा था कि क्या देश में परीक्षाओं और रिजल्ट को लेकर भी कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इस बीच विभिन्न बोर्डों ने अपने माध्यमिक स्तर पर परीक्षाओं को डालते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं।
UP Board (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) ने इसी क्रम में शैक्षिक सत्र को नियमित रखने के लिए स्कूलों में छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं के सभी स्टूडेंट्स को अगली परीक्षा में पास करते हुए पदोन्नत कर दिया है। इसको लेकर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
बता दें, यूपी सरकार ने यह फैसला कोरोना वायरस के खतरे से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में लागू लॉक डाउन से पैदा हुई स्थिति और शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से लिया गया है। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद अब छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं के सभी स्टूडेंट्स शिक्षा सत्र वर्ष 2019-20 में अगली कक्षा में बढ़ा दिए गए हैं। ये आदेश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को परिषद की ओर से भेजे गए हैं।
सरकार ने बताया कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, यहां पढ़ें

सभी मंडलों के संयुक्त शिक्षा निदेशक और सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा चल रहे सरकारी स्कूलों और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे कक्षा छह से लेकर नौ तक और कक्षा 11 के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि वह सभी स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रोन्नत करने के निर्देश को स्कूलों में सख्ती से लागू कराएं।

0 Comments