दिल्ली: पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव, 72 लोग किए गए क्वारनटीन

pizza delivery boy

दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। जिसके बाद 72 लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है।

दिल्ली में एक पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय कोरोना वायरस से पोजिटिव निकला है। इस शख्स के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली के हौज खास और मालवीय नगर के 72 लोगों को होम क्वारनटीन कर दिया गया है।
साउथ दिल्ली जिले के डीएम बीएन मिश्रा ने बताया कि कि वायरस से संक्रमित पाए गए डिलीवरी ब्वॉय के संपर्क में आए 72 लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है। हालांकि अब तक इन लोगों का टेस्ट नहीं किया गया है। संपर्क में आए अगर इन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलते हैं तो इनकी जांच की जाएगी। अधिकारियों ने इन सभी 72 लोगों की पहचान को सुरक्षित रखा है।

अपना वादा पूरा कर गंभीर ने CM केजरीवाल को दिलाई उनके वादे की याद

सूत्रों की मानें तो यह डिलीवरी ब्वॉय मार्च के आखिरी सप्ताह में ड्यूटी पर था। पिछले हफ्ते ही इसका कोरोना वायरस से टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। अधिकारियों से कहा है कि वह पहले डायलिसिस के एक अस्पताल में गया था। माना जा रहा है इसी दौरान यह शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ होगा।
वहीं इस शख्स के वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बूथ स्तर पर टीमें यह पता लगाने में जुटी है कि ये डिलीवरी ब्वॉय उन 72 लोगों के अलावा और किन लोगों के संपर्क में आया है।
ग़ौरतलब है कि लॉक डाउन के दौरान भोजन और किराने के सामान की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी गई है। हालांकि हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लोगों को सख्त किया गया है किसी को भी घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है सभी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments