बीजेपी के स्थापना दिवस पर कोरोना को लेकर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- लंबी चलेगी जंग
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर संबोधन देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ यह लड़ाई लंबी चलने वाली है, ऐसे में देश के 130 करोड़ लोग इस जंग को जीतने की इच्छा शक्ति के साथ तैयार रहें। लोगों को कोरोना के खिलाफ तैयार रहने के साथ ही पीएम मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से पांच संकल्प लेने को भी कहा, जिससे कि वायरस को हराने में मदद मिले।
लंबी लड़ाई के लिए खुद को तैयार रखे देश
कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को जंग बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की देश को लंबी लड़ाई के लिए तैयार होना होगा। इस लड़ाई में ना थकना है, ना हारना है, लंबी लड़ाई के बावजूद हमें जीत कर उभरना है। संकल्प एक ही है कि हमें कोरोना को हराना है।
भारत के कदमों की WHO ने की तारीफ- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि WHO ने भारत के कोरोना के खिलाफ उठाए गए कदमों की तारीफ की है। WHO का कहना है भारत ने अब तक कोरोना से निपटने के लिए अलग-अलग तरह के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। साथ ही देश में समय पर कोरोना की गंभीरता को समझा और समय रहते ही इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी शुरू कर दी। भारत की ओर से एक के बाद एक बड़े-बड़े फैसले लिए गए। पीएम मोदी ने कहा की केंद्र सभी सरकारों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
मोदी ने कहा, “भारत ने जितनी तेजी से काम किया आज उसकी प्रशंसा भारत के साथ वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भी की है। तमाम देश एकजुट होकर कोरोना से लड़े इसके लिए सार्क बैठक, जी20 सम्मेलन किया गया। भारत ने इन सारे आयोजनों में भारत की भूमिका अहम रही।”
बीजेपी कार्यकर्ताओं से किए 5 आग्रह
1. जितना हो सके गरीबों को राशन दें।
2. अपने साथ करीब 5 दूसरे लोगों के लिए फेस मास्क बनाएं और उन्हें दें।
3. देश की सेवा में लगे लोगों का शुक्रिया करें। इनमें डॉक्टर-नर्स, बैंक-पोस्ट ऑफिस कर्मी, सफाई कर्मा, पुलिसवाले और अन्य सरकारी मुलाजिम शामिल हैं।
4. आरोग्य सेतु ऐप को ज्यादा से ज्यादा लोगों के फोन में डाउनलोड करवाएंं। हर एक कार्यकर्ता को कम से कम 40 लोगों के फोन में इस ऐप को डाउनलोड करने है।
5. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा इस युद्ध के समय लोग देश की मदद को दान देते आए हैं। इस वायरस को भी मानवता के खिलाफ जंग समझें और जितना हो सकें पीएम केयर पंड में दान करें।

शास्त्रों का किया जिक्र
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शास्त्रों में भी ऐसी लड़ाई से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि हमें हमारे विचार, संकल्प, हमारे दिल एकजुट होने चाहिए यही एकजुटता भारत के लिए मददगार है। इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन पर जनता के मिल रहे साथ का जिक्र करते हुए कहा की ऐसे में समय में लोग खुद के साथ ही औरों को भी बचाने में मदद कर रहे हैं।

0 Comments