पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान 1 मई तक रहेगा लॉकडाउन

Corona Virus कोरोना वायरस को लेकर Punjab Government पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान करते हुए लॉकडाउन को 1 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

पूरे देश में कोरोना महामारी को लेकर देशव्यापी लॉक डाउन घोषित किया गया है। कल 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यों की मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बात पर चर्चा करेंगे की लॉक डाउन की समय अवधि को बढ़ाया जाना है या नहीं लेकिन पीएम मोदी के साथ होने वाली बैठक से पहले पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लॉक डाउन को 1 मई तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। शुक्रवार को इसकी घोषणा राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा की गई।
गौरतलब है कि पीएम मोदी द्वारा जारी किया गया लॉक डाउन 14 अप्रैल तक है और इसके खत्म होने में अभी 4 दिन बाकी है। ध्यान हो, इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन के कारण घरों में कैद है लेकिन बावजूद इसके कोरोना अपना कहर लगातार बरसा रहा है। देश में मरीजों की संख्या 65 सौ से ज्यादा हो गई है वहीं अब तक करीब 206 लोगों की जान जा चुकी है।

Post a Comment

0 Comments