
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कोरोना वायरस टेस्ट को लेकर सरकार पर सवालिया निशान लगाए हैं।
देश में जारी कोरोना के कहर के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को अपने निशाने पर लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां मोदी सरकार पर भारत में कोरोना वायरस की टेस्ट किटों की खरीदी में देरी का आरोप लगाया है तो वहीं प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सिस्टम को लचर बताया है।
मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा, “भारत ने कोरोना टेस्ट किटों की खरीद में देरी की और अब भी यह काफी कम मात्रा में नहीं है. प्रति मिलियन भारतीयों पर सिर्फ 149 टेस्ट के साथ हम अब लाओस (157), नाइजर (182) और होंडुरास (162) देशों की कतार में हैं. अधिक से अधिक संख्या में टेस्ट के जरिए ही वायरस से लड़ा जा सकता है. वर्तमान में हम इस खेल में कहीं नहीं हैं.”
राहुल गांधी की कांग्रेस शासित राज्यों को नसीहत- बढ़ाई जाए कोरोना…
India delayed the purchase of testing kits & is now critically short of them.
With just 149 tests per million Indians, we are now in the company of Laos (157), Niger (182) & Honduras (162).
Mass testing is the key to fighting the virus. At present we are nowhere in the game.
14.2K people are talking about this
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा की मैंने उत्तर प्रदेश के सीएम को पत्र लिखकर कोरोना वायरस की टेस्टिंग बढ़ाने का आग्रह किया था। प्रदेश में होने वाली मौतों में 5 की इस वायरस से हुई टेस्ट की रिपोर्ट व्यक्ति के मौत के बाद आई है। यहां जांच का सिस्टम अभी बहुत लाचार और ढीला है। जांच की व्यवस्था को तेज और व्यवस्थित करने की जरूरत है।
मैंने उप्र के मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर टेस्टिंग बढ़ाने का आग्रह किया था। यूपी में होने वाली मौतों में 5 की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मौत के बाद आई।
जांच का सिस्टम अभी भी बहुत लचर है। जांच की व्यवस्था को तेज व व्यवस्थित करिए। ज्यादा से ज्यादा जांचें ही हमें सही तस्वीर दे सकती हैं।
3,883 people are talking about this
आपको बता दें, इससे पहले मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए कांग्रेस ने कहा था कि 1 फरवरी से 13 अप्रैल 2020 तक यानी 72 दिनों में देश में केवल 2,17,554 कोरोना वायरस के टेस्ट हुए। औसत 3,021 टेस्ट रोजाना। टेस्टों को कई गुना बढ़ाने की योजना क्या है? इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से 4 सवाल भी पूछे गए हैं।
सीएम योगी को प्रियंका ने लिखी थी चिट्ठी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने 10 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में आबादी ज्यादा है ऐसे में कोरोना की टेस्टिंग के लिए यहां संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है। अभी 23 करोड़ की जनसंख्या वाले प्रदेश में केवल 7 हजार टेस्ट हुए हैं। ऐसे बढ़ाना चाहिए।
प्रियंका ने कहा था कि पूरे प्रदेश में मास्क और सैनिटाइजर युद्धस्तर पर बांटे जाए। लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी यह कहां पर मिलेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में राजस्थान के भीलवाड़ा मॉडल को भी अपनाने के लिए प्रियंका गांधी ने अपील की थी।



0 Comments