एकता कपूर की शेयर की गई तस्वीर पर स्मृति ईरानी ने किया ऐसा कमेंट, लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी

ekta kapoor

टीवी क्वीन एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसपर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कमेंट किया है।

एकता कपूर को टीवी की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने टेलीविजन के इतिहास में एक से बढ़कर एक कई सीरियल दिए हैं। उनका एक सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी सुपरहिट था। इस सीरियल में तुलसी यानी स्मृति ईरानी आज देश की मंत्री हैं। स्मृति ईरानी के साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर एकता ने यह दिखाया है कि इतने सालों में वह और स्मृति कितना बदल गई हैं।
एकता कपूर ने तरुण कात्याल और स्मृति ईरानी संग अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई इन तस्वीरों में एकता और स्मृति को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन जिस कमेंट ने इस फोटो को खास बना दिया वह है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कमेंट। दरअसल, स्मृति ईरानी ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- पतले हुआ करते थे कुछ लोग।

कोरोना को उल्टा मत होने दो- अमिताभ बच्चन

एकता कपूर की शेयर की गई इस तस्वीर पर आए स्मृति ईरानी के जवाब ने हर किसी को हंसने के लिए मजबूर कर दिया है और इस बात की भी पुष्टि कर दी है की बदलते समय के साथ इंसान कितना बदल जाता है। हालांकि इन तस्वीरों में स्मृति और एकता के चेहरे थोड़े से बदल गए होंगे लेकिन उनकी दोस्ती जैसे पहले थी वैसे ही आज भी गहरी है।
आपको बता दें, देश में जारी लॉक डाउन के समय में जहां स्मृति ईरानी मंत्री होने के नाते लोगों की मदद कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ एकता कपूर भी दिहाड़ी मजदूरों की भलाई के लिए मदद का हाथ बढ़ा रही हैं। एकता ने कुछ दिन पहले अपने पूरे 1 साल की सैलरी ना देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि इस मुश्किल में वो उन लोगों को नजरअंदाज नहीं कर सकती जो दिन रात एक सीरियल के सेट पर काम करते हैं।

Post a Comment

0 Comments