
पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से घर पर बैठकर मास्क तैयार करने की अपील की थी। जिसके बाद अब स्मृति ईरानी ने घर पर मास्क तैयार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को घर पर फेस मास्क बनाने और पहनने के लिए कहा था। जिस पर अमल करते हुए एक्ट्रेस और सांसद स्मृति ईरानी ने अपने लिए घर पर बैठकर एक मास्क बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने जनता को सीख देने के लिए इसका फोटो Tutorial ट्विटर पर शेयर किया है।
बता दें, सांसद स्मृति ईरानी ने अपने फोटो का क्लोज शेयर किया है, जिसमें वह सुई धागा लिए मास्क सिलते नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “घर बैठे सुई धागे से भी बन सकता है रीयूजेबल मास्क.” जिसके लिए उन्होंने घर पर बने मास्क के इस्तेमाल का तरीका एक लिंक के जरिए बताया। आपको बता दें, स्मृति ईरानी की इस फोटो की ट्विटर यूजर काफी तारीफ कर रहें हैं। लोग स्मृति की इस पहल से काफी खुश हैं।
गौरतलब है कि स्मृति ईरानी से पहले एक्ट्रेस हिना खान ने भी घर पर मास्क बनाने से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। यहां आपको ये बता दें, देशभर में मेडिकल प्रोफेशनल्स को एन-95 मास्क की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण ही लोगों को घर पर ही मास्क बनाने की सलाह दी गई है।
ध्यान हो कि कोरोना के कारण देश में 21 दिन का लॉक डाउन घोसित किया गया है। इस लॉक डाउन के चलते हर कोई घरों में है, सबको मास्क लगाने, घर पर रहने, हर 2 घंटे में हाथ धोने और लोगों से दूरी बनाने की अपील की गई है। दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों में तो हॉटस्पॉट चुने गए हैं जिन्हें सील कर दिया गया है।

0 Comments